फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   छह महीने बाद लागू करें जीएसटी

छह महीने बाद लागू करें जीएसटी

Thu, 15 Jun 2017 10:32 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
छह महीने बाद लागू करें जीएसटी
देवरिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने जीएसटी के कुछ नियमों में छूट देने की मांग की है। उनका कहना है कि मैन्युअल बीलिंग की सुविधा बहाल की जाए। कपड़ों से जीएसटी को मुक्त रखें। पीएम नरेंद्र मोदी को संबोधित मांगपत्र डीएम सुजीत कुमार को दिया। संगठन से जुड़े व्यापारी गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए। यहां पर जीएसटी के विरोध में आवाज बुलंद की। कहा कि नई कर व्यवस्था में व्यापारियों की अनदेखी की गई है। चार्टर्ड अकाउंटेंट और कंप्यूटर की व्यवस्था मुमकिन नहीं है ऐसे में वैकल्पिक इंतजाम करें। एक जुलाई से जीएसटी लागू करना जल्दबाजी है ऐसे में छह महीना तक बढ़ाई जाए। व्यापारी के खिलाफ अर्थदंड अस्वीकार्य है। व्यापारियों को जीएसटी की बारीकियों से अवगत कराएं। प्रतिनिधिमंडल में पुरुषोत्तम मरोदिया, यशवीर सिंह जस्सी, उपेंद्र नाथ त्रिपाठी, राजेंद्र मल्ल, श्याम सुंदर भगत, सुनील गुप्त, श्याम सुंदर बरनवाल, अमरनाथ मद्धेशिया, सलीम मंसूरी, सरदार मन्ना, महबूब आलम, अंकित गुप्त, मेराज, मंसूर अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed