{"_id":"5c9a5d98bdec22143439cc9e","slug":"181553620376-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस घंटे ठप रही शहर के कई हिस्सों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस घंटे ठप रही शहर के कई हिस्सों की बिजली
विज्ञापन
रामलीला मैदान स्थित विद्युत उपकेंद्र में आई खराबी को ठीक करते बिजली निगम के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। तेज हवा और बारिश ने सोमवार की रात शहर की बिजली व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया। लोकल फाल्ट के कारण शहर के दो-तिहाई हिस्से में पूरी रात आपूर्ति ठप रही। कहीं तार टूटा तो कहीं जंपर उड़ने, डिस्क पंक्चर होने से आपूर्ति में दिक्कतें आईं। रामलीला मैदान व पुरवां विद्युत उपकेंद्र के फीडर ब्रेकडाउन होने से शहर समेत आसपास के दर्जनों गांवों में भी बिजली संकट बना रहा। शहरी क्षेत्रों में तो सुबह साढ़े नौ बजे तक आपूर्ति बहाल हो गई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार की शाम तक पेट्रोलिंग कर फाल्ट खोजने और मरम्मत में कर्मचारी जुटे रहे।
सोमवार की आधी रात को अचानक मौसम में बदलाव हुआ और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। हवा की वजह से कई मोहल्लों में तार टूट गए और डिस्क पंक्चर हो गई। रात करीब 12 बजे से मंगलवार को सुबह 10 बजे तक रामलीला मैदान उपकेंद्र के उमानगर, हनुमान मंदिर, रेलवे स्टेशन, टाउन फीडर ब्रेक डाउन रहा। लोगों के दबाव को देखते हुए बिजली निगम के अधिकारियों ने सुबह तत्परता दिखाई और पेट्रोलिंग कर 10 बजे तक शहर की आपूर्ति चालू कर दिए। इसके अलावा कई गांवों में शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। वर्कर पेट्रोलिंग कर खराबी को ठीक करने में जुटे थे। इस बाबत एक्सईएन एके सिंह ने बताया कि बारिश के साथ आंधी आने से रामलीला और पुरवा उपकेंद्रों की आपूर्ति प्रभावित रही। सुबह आपूर्ति बहाल कर दी गई। प्रभावित गांवों में भी रात को बिजली मिलेगी।
इन इलाकों की में गुल रही बिजली
पुरवा विद्युत उपकेंद्र के दो फीडर ब्रेक डाउन रहा। मालवीय रोड, रामनाथ देवरिया, उमानगर, हनुमान मंदिर, अबूबकरनगर, साकेत नगर, खरजरवा, मोहन रोड, रामगुलाम टोला, सिंधी मिल कॉलोनी, अंबेडकरनगर, भीखमपुर रोड समेत कई मोहल्ले की बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
सुबह पानी के लिए परेशान हुए लोग
लगातार दूसरे दिन भी रात में अघोषित कटौती से उपभोक्ता हलकान रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत पानी को लेकर हुई। सामान्य दिनों में सुबह बिजली होने से पानी की आपूर्ति मिल जाती है। रात में उपभोक्ता भी इसी इत्मीनान से रहते हैं, मगर मंगलवार को फाल्ट के चलते आपूर्ति ठप रहने से पानी के लिए उन्हें यहां-वहां भटकना पड़ा।