फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   साइकिल यात्रियों का किया गया स्वागत

साइकिल यात्रियों का किया गया स्वागत

Thu, 26 Oct 2017 10:39 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
साइकिल यात्रियों का किया गया स्वागत
सुभाष चौके पर शांति यात्रा पर निकले साइकिल यात्री का स्वागत करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। पोलियो की समाप्ति का संदेश देने के लिए 24 हजार किलोमीटर की यात्रा पर निकले दो रोटेरियन गुरुवार को देवरिया पहुंचे। दोपहर में शहर के सुभाष चौक पर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वे सिवान (बिहार) के लिए निकल गए।
विज्ञापन

साइकिल यात्रा पर निकलीं रोटेरियन भाग्यश्री महाराष्ट्र की रहने वाली हैं जबकि पवन बंगलुरु के रहने वाले हैं। वह पेशे से इंजीनियर हैं। दोनों हिमाचल प्रदेश से 24 हजार किलोमीटर की यात्रा पर निकले हैं। लगभग 2000 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर वे गुरुवार को देवरिया पहुंचे। सुभाष चौक पर रोटरी क्लब के अनिल जायसवाल, मनोज बरनवाल, अखिलेंद्र शाही, उपेंद्र शाही, अमिताभ रावत, विवेकानंद शर्मा, रविकांत मणि, इनरव्हील की तरफ से सुमन शुक्ला, आर्शिया रहमान, टीएसआई रामवृक्ष यादव आदि ने स्वागत किया। भाग्यश्री दो बार साइकिल से एवरेस्ट की चोटी पर पहुंची है। वहीं, पवन लेह और लद्दाख की दुर्गम चढ़ाई पर साइकिल यात्रा किए हैं। दोनों ने कहा कि सभी लोगों को सफाई पर ध्यान देना चाहिए, पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाना चाहिए। बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। यहां से सोंदा में सनबीम स्कूल पर अवनीश मिश्र ने दोनों का स्वागत किया। भोजन करने के बाद दोनों सिवान के लिए प्रस्थान करेंगे। पश्चिम बंगाल, असम से फिर वाराणसी होते हुए यात्रा जयपुर में समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed