{"_id":"59babaa44f1c1bb2688b495f","slug":"181505409700-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर में बीस घंटे की बिजली की आपूर्ति हवा हवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर में बीस घंटे की बिजली की आपूर्ति हवा हवाई
Updated Thu, 14 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। इमरजेंसी कटौती के नाम पर रुद्रपुर में नौ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित की जा रही है। कागज में 20 घंटे आपूर्ति देने के प्रदेश सरकार के दावा धरातल पर हवाहवाई साबित हो रहा है। यहां लोगों को कई टुकड़ों में 15 घंटे बिजली मिल रही है। उमसभरी गर्मी की रात में बिजली की कटौती लोगों को रुला रही है।
बिजली विभाग के शेड्यूल के मुताबिक रुद्रपुर क्षेत्र में दिन में दो और रात में दो घंटे की कटौती के बाद 20 घंटे आपूर्ति की जा रही है, पर भीषण कटौती से लोगों का हाल बेहाल है। रात में सोने के दौरान दस से दो बजे तक बिजली कटने से लोग बेचैन हो जा रहे हैं। दिन में दोपहर में दो से तीन घंटे की कटौती हो रही है। नगर के परशुराम गुप्ता ने कहा कि बिजली देने का प्रदेश सरकार का दावा खोखला साबित हो रहा है। बिजली के अभाव में लोग दफ्तरों में न तो ठीक से काम कर पा रहे और न ही रात में चैन की नींद सो रहे हैं। व्यवसायी गंगेश त्रिपाठी ने कहा कि कटौती और लो-वोल्टेज से बिजली पर आधारित धंधे प्रभावित हो रहे हैं। गर्मी में बिजली कटौती से लोगों की हालत बिगड़ती जा रही है। नागेंद्र पटेल ने कहा कि बिजली कटने से गर्मी लोगों को बर्दाश्त नहीं हो रही। मनोज सिंह बंटी ने कहा कि प्रदेश सरकार के बिजली देने का वादा रुद्रपुर में झूठा साबित हो रही है। जर्जर तार, पोल के कारण ठीक से पांच घंटे भी बिजली नहीं मिल रही। अवर अभियंता वेद प्रकाश यादव ने कहा कि लोड अधिक होने के कारण बिजली कटौती चल रही है। शेड्यूल का निर्धारण उच्चाधिकारियों की ओर से किया जाता है।