{"_id":"59b7d1524f1c1be47f8b6690","slug":"181505218898-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण माफी प्रमाण पत्र पाकर खुश हुए किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण माफी प्रमाण पत्र पाकर खुश हुए किसान
Updated Tue, 12 Sep 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। फसल ऋण मोचन योजना के तहत 9500 किसानों को 38.27 करोड़ का ऋण माफी प्रमाण पत्र दिया गया। प्रमाण पत्र पाने के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल ने की।
पूर्व में आपदा से फसल बर्बाद होने से किसान बैंकों से लिए गए फसली ऋण जमा नहीं कर पा रहे थे। इसलिए उन्हें खेती करने में परेशानी हो रही थी। विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों के अनुसार मंगलवार को पुलिस लाइंस में आयोजित कार्यक्रम में सात हजार किसानों को फसली ऋण माफी प्रमाण पत्र देने के लिए बुलाया गया था, लेकिन 9500 किसान पहुंच गए। जिले में 12893 हजार किसानों का कर्ज माफ होना है।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि देश के अन्नदाता किसान भगवान हैं। देश की अर्थव्यवस्था में किसानों की महती भूमिका है। गांव गरीब को ध्यान में रखकर सरकार योजनाएं संचालित कर रही है। इसी संकल्प के साथ देश में काम कर रही है। देश में नई सिंचाई नीति लागू करने के लिए सरकार काम कर रही है। ऋण माफी प्रमाण पत्र मिलने के बाद किसान उसी बैंक और पुराने अकाउंट से पुन: फसली ऋण ले सकता है। अगर इसके लिए बैंककर्मी या कोई अफसर परेशान करे तो डीएम से सीधे शिकायत करें। गांव, गरीब और किसानों की समस्या को लेकर सरकार सख्त है। कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सपा सरकार को किसान विरोध बताते हुए कहा कि योजनाबद्घ तरीके से भाजपा सरकार किसानों के हित के लिए कार्य कर रही है। पहली ऐसी प्रदेश की सरकार है जो छह माह से कम समय से इतना बड़ा काम किया है।
विज्ञापन
मंच पर मौजूद सदर विधायक जनमेजय सिंह, सुरेश तिवारी, जयनाथ कुशवाहा, भूपेन्द्र सिंह, विजय कुमार दुबे, संजीव शुक्ल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान डीएम सुजीत कुमार, एसपी राजीव मल्होत्रा, पंकज गुप्ता, बलबीर सिंह, रोहित मिश्र, बबलू सिंह, रामदास मिश्र आदि मौजूद रहे।
इनसेट में
लेट से आने पर मंच से दी सफाई
देवरिया। कार्यक्रम के आने के लिए जो समय तय किया गया था, उससे दो घंटे विलंब से प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल पहुंचीं। देर से पहुंचने की वजह ट्रेन का विलंब होना बताया। इसके चलते किसानों और मंचासीन लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा।
इनसेट में
भोजन पैकेट पर टूटे किसान
देवरिया। प्रभारी मंत्री ने जब किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र जारी किया। इसी दौरान भोजन का पैकेट भी आ गया। प्रमाण पत्र को छोड़ किसान भोजन के पैकेट पर दौड़ पड़े। धक्का-मुक्की के बीच किसी तरह भोजन पैकेट लिया।
इनसेट में
शिक्षा मित्रों को लेकर सतर्क दिखा प्रशासन
देवरिया। प्रभारी मंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन सतर्क था। डाक बंगला से लेकर कार्यक्रम स्थल तक चुस्त-दुरूस्त व्यवस्था की गई थी, ताकि शिक्षा मित्र न पहुंच सके। इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक से पांच-पांच शिक्षकों की ड्यूटी कार्यक्रम स्थल पर लगाया गया था।
इनसेट में
मंच को लेकर गंभीर
देवरिया। रूद्रपुर और संतकबीर नगर जिले में कार्यक्रम के दौरान मंच गिरने से लोक निर्माण विभाग और जिम्मेदार अफसर गंभीर रहे। लोक निर्माण के अफसर अपनी देख रेख में मंच बनवाया। इसे चारों तरफ से रस्सियों से बांधा गया था।
इनसेट में
बीच में ही चल दिए कैबिनेट मंत्री
देवरिया। कैबिनेट मंत्री मंच पर 1 बजे पहुंच गए। प्रभारी मंत्री के विलंब से आने के कारण वह दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम शुरू करा दिया। संबोधन के बाद कुछ देर तक मंच पर विराजमान रहे। किसी जरूरी काम के कारण प्रभारी मंत्री के भाषण के दौरान ही वह चल दिए।