{"_id":"59aae8c24f1c1b53738b4d72","slug":"181504372930-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव दमदारी से लड़ेगी बसपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव दमदारी से लड़ेगी बसपा
Updated Sat, 02 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। बसपा इस बार निकाय चुनाव दमदारी से लड़ेगी। अध्यक्ष से लगायत सभासद पद पर प्रत्याशी उतारेगी। संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए पार्टी रविवार से विधानसभावार बैठक करेगी। इसके लिए तिथियां भी घोषित कर दी गई हैं।
पार्टी कार्यालय पर शनिवार को हुई बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष अंबरीश कुमार ने बताया कि रामदास कुशवाहा को रुद्रपुर, रामअशीष माथुर, ओमप्रकाश गौतम को देवरिया सदर, छेदी मास्टर अकेला को पथरदेवा, राजेश राजभर को रामपुर कारखाना, सुभाष प्रसाद को भाटपाररानी, बलवंत कुशवाहा को सलेमपुर और नथुनी प्रसाद को बरहज विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। इन्हें विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी गई है। उन्होंने बताया कि तीन सितंबर को भाटपाररानी, चार को बरहज और सलेमपुर, पांच को रामपुर कारखाना और पथरदेवा, छह को देवरिया और रुद्रपुर में बैठक होगी। इस दौरान मुमताज अली, सूर्यदेव प्रसाद गौंड, शैलेष पांडेय, रोहित कुमार राजू, नंदू कुमार आदि मौजूद रहे।