{"_id":"596116754f1c1bc10e8b458e","slug":"181499534965-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरामदे में सो रहे युवक को कनपटी पर सटाकर मारी गोली 18-32-39","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरामदे में सो रहे युवक को कनपटी पर सटाकर मारी गोली 18-32-39
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाटपाररानी (देवरिया)। बनकटा थाना क्षोत्र के सोहनपुर में बरामदे में सो रहे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने कनपटी से सटाकर गोली मार दी। वारदात को शुक्रवार की रात करीब 12 बजे अंजाम दिया गया। युवक को गंभीर हालत में लखनऊ स्थित पीजीआई ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने युवक के मामा को हिरासत में लिया है। घटना के वक्त वह भांजे के बगल में सो रहे थे।
सोहनपुर गांव निवासी स्व. रामअधार चौरसिया का 32 वर्षीय बेटा बृजेश चौरसिया छत्तीसगढ़ में भवन निर्माण का काम करता है। एक महीने पहले वह गांव आया था। गांव पर पत्नी पूनम और पांच वर्षीय बेटी स्नेहा रहती हैं। न्यू पीएचसी के सामने वह मकान बनवा रहा था। शुक्रवार की रात घर के बाहर बरामदे में वह सोया हुआ था। उसके बगल बरहज थाना क्षेत्र के पचुवा गांव निवासी उसके मामा रामसकल सो रहे थे। मां बसंती के अनुसार रात 12 बजे के करीब दो बाइक पर सवार चार-पांच लोग आए। बेटे की कनपटी पर गोली मारकर भाग गए। गोली की आवाज सुनकर लोगों की नींद टूट गई। बगल में सो रहे मामा की भी जग गए। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और बृजेश को न्यू पीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से पीजीआई लखनऊ भेज दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि फिलहाल युवक के मामा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।