फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   झांसा देकर दुकान से शातिर उठा ले गए ढाई लाख

झांसा देकर दुकान से शातिर उठा ले गए ढाई लाख

Tue, 04 Jul 2017 10:35 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
झांसा देकर दुकान से शातिर उठा ले गए ढाई लाख
देवरिया। मालवीय रोड, कसया ओवरब्रिज के नीचे सुबह दस बजे एक दुकानदार को झांसा देकर टप्पेबाज रुपयों से भरा बैग उठा ले गए। बैग में ढाई लाख रुपये था। दुकानदार को झांसा देने वालों में दो बदमाश शामिल हैं। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में है। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पता चला कि बदमाशों ने बाइक गिराकर दुकानदार को शिकार बनाया।
विज्ञापन

कसया रोड, ओवरब्रिज के नीचे मोबाइल की दुकान है। मंगलवार की सुबह पौने नौ बजे के करीब दुकान के मालिक अमन अग्रवाल कर्मचारी के साथ दुकान पहुंचे। शटर उठाने के बाद उन्होंने पास मौजूद बैग कैश काउंटर पर रखा। बगल में कर्मचारी भी कामकाज करने लगा। पूजा-पाठ करते वक्त एक व्यक्ति अमन को बताया कि उनकी बाइक गिर गई है। दुकानदार ने कर्मचारी को बाइक उठाने को कहा। कर्मचारी बाइक उठा रहा था तभी अमन भी बाइक उठाने लगे। इसी दौरान पैंट शर्ट पहने एक युवक काउंटर से बैग उठा ले गया। बैग में करीब ढाई लाख रुपये थे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर एएसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा, सीओ अजय सिंह, कोतवाल नीतिश श्रीवास्तव फोर्स के साथ पहुंचे और छानबीन में जुट गए। दिनदहाड़े बीच शहर में वारदात होते ही कारोबारी डर गए। फुटेज के आधार पर पुलिस दो बदमाशों की तलाश में जुटी है। दुकानदार ने थाने में लूट की तहरीर दी है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला के बाद एडिशनल एसपी का कहना है कि लूट नहीं टप्पेबाजी है। ढाई लाख रुपये झांसा देकर शातिर उठा ले गए। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगी हैं। जल्द की घटना का पर्दाफाश हो जाएगा।
विज्ञापन


लेकिन छोड़ गए पहचान
महज तीन मिनट में शातिर युवक दुकान से ढाई लाख रुपये चुरा ले गए। लेकिन चालाकी उसकी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस चोर की तलाश में हैं। सूत्रों का कहना है कि वीडियो में जिस युवक ने काउंटर से बैग उठाया है, उसी से मिलते-जुलते चेहरे वाले युवक ने मालवीय रोड से बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उसके साथ मौजूद युवक भी शातिर है, जिसे अमन की बाइक जमीन पर गिरने की सूचना दी थी। दोनों का चेहरा वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दिनों से कर रहे थे रेकी
वीडियो देखने के बाद साफ हो गया है कि शातिर गई दिनों से दुकानदार की रेकी कर रहे थे। उन्हें पता था कि बैग में अमन रुपये घर से दुकान पर लाता है। संदिग्धों के साथ पुलिस दुकानदार के कर्मचारी को भी संदेह के घेरे में रखे हैं, क्योंकि फुटेज में साफ दिख रहा है कि संदिग्ध अमन की दुकान के बगल में है और कर्मचारी उसे देख रहा है। दूसरी बात यह है कि बाइक गिरने की सूचना पर दुकानदार ने कर्मचारी को पहले बाइक उठाने को भेजा था। बाइक उससे क्यों नहीं उठी पुलिस इन बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है।


शातिरों ने चुना सुबह का वक्त
पौने नौ बजे के करीब शहर की अधिकांश दुकानें नहीं खुल पाती हैं। अमन अग्रवाल के बगल में दवाई की दुकान खुली थी। बाकी दुकानदार आ रहे थे। सड़क भी खाली थी। दुकानदारों ने बताया कि बाइक शातिरों में से किसी एक ने गिराई थी। जैसे ही वह बाइक उठाने गया, इशारा पाकर दूसरे शातिर ने बैग को उठा दिया। सड़क खाली होने की वजह से दोनों पैदल गलियों के रास्ते निकल गए। अपराधियों के हौसले देखकर दुकानदार भी हैरान हैं। पीड़ित दुकानदार का कहना है मैंने एक-एक रुपये बचाया था, शातिर ने पलभर में उठा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed