{"_id":"5953e0064f1c1b37108b46dd","slug":"181498669062-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइटेशन तार के विरोध में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइटेशन तार के विरोध में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। विद्युत विभाग से पीड़ित युवक ने बुधवार को सुभाष चौक पर किरासिन उड़ेल कर आत्मदाह की कोशिश की। यह देख पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में युवक को हिरासत में ले लिया। इससे अफरातफरी का माहौल रहा।
कोतवाली थाना के हरैया निवासी रामबड़ाई गौंड का दस कट्ठा जमीन है। वह एक किनारे मकान बनवाकर रहता है। खाली जमीन पर खेती करता है। रामबड़ाई की जमीन के ऊपर से हाईटेंशन का तार गुजरा है। उसका आरोप है कि बिजली विभाग उसी जमीन के रास्ते अब दो लाख तैंतीस हजार वाट का हाईटेंशन तार डालने की तैयारी में हैं। तार डालने के लिए उसकी खाली जमीन की खुदाई कराई जा रही है। इस संबंध में रामबड़ाई डीएम और एसपी सहित विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र सौंप चुका है। कहीं सुनवाई नहीं होने वर रामबड़ाई सुभाष चौक पर किरासिन लेकर पहुंचा और ऊपर उड़ेल लिया। यह देख वहां मौजूद पुलिस कर्मियों के होश फाख्ता हो गए। किसी तरह रामबड़ाई को आग लगाने से बचाते हुए कोतवाली लेकर पहुंचे। कोतवाल नीतिश श्रीवास्तव ने बताया कि रामबड़ाई के मकान के रास्ते बिजली विभाग के लोग हाईटेशन तार डालने के लिए पोल गाड़ रहे थे। विद्युत विभाग ने उसे 20 हजार रुपये मुआवजा भी दिया है। शांतिभंग के अंदेशा में रामबड़ाई का चालान किया गया है।