फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   30 की बंदी के लिए व्यापारियों ने कसी कमर

30 की बंदी के लिए व्यापारियों ने कसी कमर

Wed, 28 Jun 2017 10:20 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
30 की बंदी के लिए व्यापारियों ने कसी कमर
देवरिया। गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) के विरोध में 30 जून को प्रस्तावित भारत बंद की सफलता के लिए व्यापारियों ने कमर कस ली है। बुधवार को जिला उद्योग व्यापार मंडल की बैठक कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में बंदी को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति बनाई गई। पदाधिकारियों ने कहा कि जिले के सभी कस्बों में दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष वासुदेव वर्मा ने की। प्रांतीय उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल ने कहा कि व्यापारी दुकान के साथ-साथ कई लोगों की जीविका चलाते हैं। टैक्स देने के बाद भी सरकार और प्रशासन उत्पीड़न करेगा, तो उसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। जीएसटी से व्यापारियों का उत्पीड़न बढ़ेेगा। जिलाध्यक्ष शक्ति कुमार गुप्त ने कहा कि एक तरफ सरकार जीएसटी को एक पक्षीय कर प्रणाली बता रही है, वहीं मंडी शुल्क भी लगा रही है। यह सरकार और सभी दलों की सहमति से हो रहा है। इससे साफ है कि सरकार और विरोधी दल व्यापारियों और आम जनता का शोषण करने पर तुली हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारी जीएसटी के विरोधी नहीं हैं, बल्कि उसमें व्याप्त अफसरशाही के खिलाफ हैं। उन्होंने जीएसटी कानून में संशोधन करते हुए मंडी शुल्क खत्म करने की मांग की। जिला महामंत्री योगेश सिंह ने कहा कि व्यापारी टैक्स न दे तो सरकारी अधिकारी वेतन नहीं पा सकेंगे। इसके बावजूद व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। बंदी की सफलता के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंटू जायसवाल भाटपाररानी, धनोज जायसवाल सलेमपुर, विष्णु अग्रवाल बरहज, राजेंद्र मौर्य रुद्रपुर, कुसमाकर त्रिपाठी को देवरिया का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


ठेला पटरी व्यापारी भी लेंगे भाग
भारत बंद में ठेला-पटरी व्यापारी भी हिस्सा लेंगे। व्यापारी नेता मंटू जायसवाल ने कहा कि सरकार का एक ही नारा है ‘सबका साथ-सबका विकास, गरीबों का विनाश। उन्होंने कहा कि 30 की बंदी अभूतपूर्व होगी। जिले की एक भी दुकानें नहीं खुलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed