फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   डबल मर्डर में सीबीसीआई जांच की मांग

डबल मर्डर में सीबीसीआई जांच की मांग

Wed, 14 Jun 2017 10:19 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
डबल मर्डर में सीबीसीआई जांच की मांग
कोतवाली थानाक्षेत्र के पिपरपाती गांव में दलित दंपति की हत्या के आरोपी के परिजनों ने खुलासे पर सवाल उठाया है। घर वाले इस मामले की सीबीसीआई जांच की मांग कर रहे है। उन्होंने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भी दिया है। परिवार के लोग गुरुवार को सीएम योगी से मुलाकात करने की बात कहीं है।
विज्ञापन

कोतवाली थानाक्षेत्र के पिपरपाती गांव निवासी फूलमति देवी पत्नी लक्ष्मीशंकर तिवारी ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि पांच जून की रात पिपरपाती गांव निवासी सत्यनरायन और शांति देवी की हत्या को गई। खबर पूरे गांव में फैली तो पति लक्ष्मीशंकर तिवारी घटना स्थल पर पहुंचे। मृतक के लड़के ने रंजिश में पति पर हत्या करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। भैंस को लेकर मामूली विवाद में पति को पुलिस ने आरोपी बनाकर जेल भेज दिया। जबकि सत्यनरायन के घोठा पर शराबियों, जुआरियों और भैंस व्यापारी रुपये को लेकर अक्सर विवाद करते है। पशु तस्कर भी सत्यनरायन के संरक्षण में थे। हत्या के एक दिन पहले सत्यनरायन के घर भाईयों के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था। दोनों में मारपीट भी हुई थी। पुलिस ने इन बिंदुओं को को दरकिरान करते हुए, बेगुनाह लक्ष्मीशंकर को जेल भेज दी। पुलिस के अधिकारी भी इस बात को स्वीकार रहे है कि मजबूरी में लक्ष्मीशंकर को जेल भेजना पड़ रहा है। पुलिस की आखिर कौन से मजबूरी रही, तो मेरे पति को इंसाफ की बजाए झूठे केस में अंदर भेज दिया। परिवार को तो कानून से विश्वास उठ चुका है। बेगुनाह जेल में है। फूलमति देवी का कहना है कि परिवार मानसिक दबाव में है, हत्या की जांच सीबीसीईडी से होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed