फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   गर्मी में बिजली कटौती से लोगों की बढ़ी मुश्किलें

गर्मी में बिजली कटौती से लोगों की बढ़ी मुश्किलें

Tue, 13 Jun 2017 11:11 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
गर्मी में बिजली कटौती से लोगों की बढ़ी मुश्किलें
सलेमपुर। नगर हो चाहे देहात लोगों को सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। इससे लोगों को इस भीषण गर्मी में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। इसकी वजह बिजली कटौती और बार-बार बिजली के तारों का टूटना बताया जा रहा है। तहसील विद्युत उपकेंद्र की मेन सप्लाई 24 घंटे में छह बार काटी गई। इससे नाराज लोग विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच कर कर्मचारियों को खरी खोटी सुना रहे हैं।
विज्ञापन

तहसील विद्युत उपकेंद्र को सोमवार को दिन में नौ बजे विद्युत उपकेंद्र को बिजली सप्लाई मिली। मंगलवार को दिन में नौ बजे तक छह बार मेन सप्लाई चार से तीन घंटे के अंतराल पर काटी गई। इससे चलते नगरवासियों को सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। बार-बार बिजली कटने से नाराज लोग विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर। तैनात बिजली कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। बिजली कर्मचारी मुख्य बिजलीघर से कटौती की बात कह रहे हैं। लेकिन इनकी बात लोग मानने को तैयार नहीं हैं। इसको लेकर प्रत्येक दिन विद्युत उपकेंद्र पर कहासुनी लोगों से हो रही है। देहात विद्युत उपकेंद्र का भागलपुर फीडर अक्सर ब्रेक डाउन रहता है। इसकी वजह लोकल फाल्ट और बिजली का तार टूटना कर्मचारी बता रहे हैं। मंगलवार को तार टूटने के कारण फीडर की आपूर्ति ठप रही। जूनियर इंजीनियर रोहिताश कुमार ने बताया कि गर्मी के कारण बार-बार फीडर ट्रिप कर रहे हैं और तार टूट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed