{"_id":"5fa5985f8ebc3e9bb15efdc0","slug":"18-farmers-booked-in-burn-parali-salempur-news-gkp3723267167","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली जलाने पर 18 किसान फंसे, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराली जलाने पर 18 किसान फंसे, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पराली जलाने पर 18 किसान फंसे, मुकदमा दर्ज
सलेमपुर। पराली किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। तहसील क्षेत्र के 18 किसानों पर पराली जलाने के लिए मुकदमा दर्ज किया गया है। राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय दीप कुशवाहा ने पराली जलाने के नाम पर किसानों का उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल ने बताया कि किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए लेखपालों को क्षेत्र में तैनात किया गया है। इसके बावजूद भी कुछ किसान धान की फसल काटने के बाद पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को हल्का लेखपाल की तहरीर पर पराली जलाने के आरोप में लार थाना क्षेत्र के सजाव गांव के किसान देवेंद्र, बाबूलाल, महेंद्र, नागेंद्र, रविंद्र, हरिश्चंद्र, रामभजु, अभिषेक, शिवनाथ, रामनाथ, तारकेश्वर, शिवशंकर, अनिल व दीनानाथ व भटनी थाना क्षेत्र के उसका गांव के किसान गोपाल सिंह, कौशल किशोर, मुनीर उर्फ दिल मोहम्मद व सचिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। एसडीएम ने बताया कि किसान निर्धारित यंत्र से फसल की कटाई और पराली निस्तारण की व्यवस्था करें। अगर खेत में कोई भी किसान पराली जलाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग
सलेमपुर। राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय दीप कुशवाहा ने कहा कि पराली जलाने को लेकर सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। किसान अन्नदाता होता है आज अन्नदाता को सरकार जेल भेज रही है। किसानों के साथ हो रहे इस बर्बर कार्यवाही का राष्ट्रीय समानता दल कठोर शब्दों में निंदा करता है। उन्होंने कहा कि फसलों के अवशेष का समुचित प्रबंधन की व्यवस्था सरकार को करना चाहिए। उत्तर प्रदेश की सरकार धान बायो पार्क लगाए ताकि किसान पराली या पुआल का सदुपयोग कर सकें। उन्होंने किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन
पराली जलाने पर लेखपाल ने दर्ज कराया केस
भाटपाररानी। पराली जलाने की सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने शुक्रवार को एक व्यक्ति के विरुद्ध थाने में केस दर्ज करा दिया।
थाना क्षेत्र के दनउर गांव निवासी कृषक ऋषिकेष पुत्र रामसुभग धान की कटाई के बाद खेत में अवशेष जला रहे थे। इसकी सूचना किसी ने तहसील प्रशासन को दे दी। एसडीएम के निर्देश पर क्षेत्रीय लेखपाल सत्येंद्र कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर तहसील प्रशासन को आख्या दी थी। तहसील प्रशासन के निर्देश पर शुक्रवार को लेखपाल ने केस दर्ज कराया। भाटपाररानी थानाध्यक्ष रामप्रवेश राम ने बताया कि लेखपाल की आख्या पर कृषक के विरुद्ध पराली जलाने का केस दर्ज किया गया है।