फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   18 corona warriors got hygene kit

रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से 18 कोरोना वॉरियर्स को दी गई हाइजीन किट

Sun, 13 Feb 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
18 corona warriors got hygene kit
रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से 18 कोरोना वॉरियर्स को दी गई हाइजीन किट
विज्ञापन

खुखुंदू। थाने में रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से रविवार को आयोजित कार्यक्रम में 18 कोरोना वारियर्स में हाइजीन किट वितरित की गई। इसमें थाने पर तैनात महिला आरक्षी शामिल रहीं। थानाध्यक्ष नवीन चौधरी की अध्यक्षता में कार्यक्रम में संक्रमण से बचाव के लिए तमाम जानकारियां दी गईं।

रेडक्रॉस सोसायटी यूपी के वाइस चैयरमैन व जिला सचिव अखिलेंद्र शाही ने कहा कि कोरोना काल में फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में महिला आरक्षियों का कार्य सराहनीय रहा है। जब ये सुरक्षित रहेंगी, तभी आप और हम भी सुरक्षित रहेंगे। संक्रमण से बचाव के लिए ही महिला आरक्षियों को किट प्रदान की जा रही है। जल्द ही इन्हें प्राथमिक उपचार की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। कोरोना वॉरियर्स में मीना यादव, पुष्पा, प्रिया, शिक्षा सिंह, सरिता दूबे, प्रीति शर्मा, दीपा पाठक, पूनम सिंह, जया तिवारी, खुशबू, दिव्या, रोशनी, प्रीति चौरसिया, मदालसा सिंह, कुशलावती देवी, राजनंदनी वर्मा सहित अन्य को हाइजीन किट प्रदान की गई। इस दौरान उप निरीक्षक शशिनाथ गोस्वामी, राघवेंद्र सिंह, दीपक पटेल, दीवान परशुराम सिंह और हरिश्चंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed