फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   18 corona cases found, active cases 136

जनपद में 18 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 136 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

Thu, 17 Feb 2022 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
18 corona cases found, active cases 136
जनपद में 18 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 136 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या
विज्ञापन

देवरिया। बुधवार को जिले में 18 नए पॉजिटिव केस मिले। सक्रिय मरीजों की संख्या 136 हो गई है। सदर ब्लॉक की एक बालिका दो दिन से सर्दी से पीड़ित थी, जांच कराने पर पॉजिटिव मिली। परिवार में पांच सदस्य हैं। इसी ब्लाक का एक युवक जांच में संक्रमित मिला। परिवार में आठ सदस्य हैं।
चार दिन से खांसी से पीड़ित रामपुर कारखाना ब्लॉक की महिला जांच में पॉजिटिव पाई गई। उसके परिवार में छह लोग हैं। वहीं एक किशोर व एक व्यक्ति भी पॉजिटिव मिला। इसी क्षेत्र के एक परिवार की महिला व एक व्यक्ति ने इलाज कराने के लिए जांच कराई तो संक्रमित मिले। परिवार में चार सदस्य हैं। इसी ब्लाक की एक किशोरी वैक्सीन लगवाने पहुंची। वहां जांच में पॉजिटिव मिली। परिवार में छह सदस्य हैं। खांसी की शिकायत होने एक व्यक्ति की जांच कराई गई तो वह संक्रमित मिले। बैतालपुर ब्लाक का एक व्यक्ति किसी का इलाज कराने गोरखपुर गया। वहां जांच में पॉजिटिव मिला। परिवार में तीन लोग हैं। इसी ब्लाक का एक व्यक्ति बच्चे का इलाज कराने के लिए लखनऊ गया। वहां जांच में संक्रमित मिला। परिवार में चार लोग हैं। गौरीबाजार ब्लाक के एक व्यक्ति ने सर्दी होने पर जांच कराई तो पॉजिटिव मिला। परिवार में छह लोग हैं। वहीं जिला अस्पताल में आंख के आपरेशन से पूर्व जांच में बिहार के विजयीपुर निवासी एक व्यक्ति संक्रमित मिला।
विज्ञापन

भागलपुर ब्लाक का एक किशोर वैक्सीन लगवाने पहुंचा। वहां जांच में पॉजिटिव मिला। परिवार में सात सदस्य हैं। एक अन्य किशोर भी जांच में संक्रमित मिला। इसी ब्लाक की एक महिला जांच में पॉजिटिव मिली। परिवार में छह सदस्य हैं। भाटपाररानी ब्लाक की एक किशोरी वैक्सीन लगवाने पहुंची। वहां जांच में संक्रमित मिली। परिवार में सात लोग हैं। देसही देवरिया ब्लाक की एक बालिका दो दिन से बुखार से पीड़ित थी। जांच कराने पर संक्रमित मिली। उसके परिवार में दस लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

109 लोगों का होम आइसोलेशन में चल रहा इलाज
जिले में अब तक 22573 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 22,209 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में होम आइसोलेशन में 109 लोग का इलाज चल रहा है। होम आइसोलेशन के 19 लोग आज स्वस्थ हुए हैं। अन्य जिलों के विभिन्न अस्पतालों में 27 लोगों का उपचार चल रहा है। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग स्थित एल-टू अस्पताल में एक भी मरीज भर्ती नहीं है।

कोविड संक्रमण रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। नियमित जांच कराई जा रही है। बुधवार को 2138 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 810 एंटीजन, 1332 आरटीपीसीआर जांच शामिल रही। जनपद में 18 पॉजिटिव केस मिले। एक्टिव केस 136 हैं। पॉजिटिव केस के बदले 4,52,253 लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई गई। कोविड के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। -डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed