{"_id":"5c9fa4a9bdec22143d3979e6","slug":"171553966249-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद देवेंद्र की मनाई गई तृतीय पुण्यतिथि, उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद देवेंद्र की मनाई गई तृतीय पुण्यतिथि, उमड़े लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद देवेंद्र की पुण्यतिथि पर छलका घरवालों का दर्द
फोटो
- तीन साल बाद भी मूर्ति व पार्क न बनने पर जताया असंतोष
- पैतृक गांव जिगनी बाजार में पुण्यतिथि पर हुआ कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले में शहीद सीआरपीएफ जवान देवेंद्र चौरसिया को तीसरी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उनके बलिदान को याद कर हर किसी की आंख नम हो गई। शहीद के परिजनों को भी सम्मानित किया गया। चौराहे पर उनकी प्रतिमा लगाने के वादों को पूरा न करने पर नेताओं के प्रति गुस्सा जताया गया।
देसही देवरिया के जिगनी बाजार गांव में आयोजित समारोह में शिक्षक लुटावन प्रसाद ने राष्ट्रीय गीत पेश किए। मुख्य अतिथि सपा नेता रब्बुदीन ने कहा कि देसही देवरिया और यह गांव भाग्यशाली है कि यहां देवेंद्र जैसे वीर सपूत ने जन्म लिया। विशिष्ट अतिथि सुदर्शन चौरसिया ने कहा कि देश के सम्मान और सुरक्षा के लिए जवान हमेशा अपनी कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं। डॉ.प्रवीण निखर ने कहा कि देवेंद्र ने अपने जज्बा व देशप्रेम की मिशाल पेश की है। वह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। सभासद और भाजपा नेता गोविंद चौरसिया ने भी संबोधित किया। संचालन कमलेश पांडेय ने किया। कहा कि सरकार व प्रशासन को शहीदों के सम्मान के लिए आगे आना होगा। तीन साल बाद भी आज तक यहां न तो शहीद की मूर्ति लगी और न ही पार्क सहित अन्य जरूरी सुविधाएं दी र्गइं। शहीद के पिता हरिगोविंद चौरसिया और भाई कमलेश चौरसिया को सम्मनित किया गया। इसमें विभिन्न दलों के लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अखिलेश राय, प्रधान प्रभु प्रसाद, धर्मेंद्र गोंड़, रामबहाल सिंह, नीतीश यादव, मंदेश, विश्वामित्र मद्धेशिया, भीमराज चौरसिया, मुन्ना आदि लोग मौजूद रहे।