फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   गांवों में जाए कार्यकर्ता भाजपा की खोंले कलई

गांवों में जाए कार्यकर्ता भाजपा की खोंले कलई

Sat, 19 Jan 2019 10:50 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Sat, 19 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
गांवों में जाए कार्यकर्ता भाजपा की खोंले कलई
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह के सम्मान समारोह में मंचासीन अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने के बाद शनिवार को पहली बार देवरिया आए पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पार्टी कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने दोबारा प्रवक्ता बनाए जाने पर नेतृत्व का आभार जताया। राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों से देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता गांवों में जाएं और जनता को गुमराह कर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा की कलई खोलें। पांच राज्य के विधानसभा चुनाव में मिली हार से भाजपा घबरा गई है। लोकसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है। गाय, गंगा और हिंदुत्व का इस्तेमाल सिर्फ चुनाव जीतने के लिए करती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर जिले के सलेमपुर और देवरिया लोकसभा की सीट कांग्रेस जीतेगी। कार्यकर्ता बूथों पर जाएं और लोगों को पार्टी से जोड़ें। मोदी सरकार में देश का सामाजिक ताना-बाना पूरी तरह से तबाह हो गया है। इस दौरान वरुण राय, प्रवक्ता यशवंत सिंह, सुयश मणि त्रिपाठी, बिस्मिल्लाह लारी, नंदलाल पासवान, डॉ. धर्मेंद्र पांडेय, सुमित मिश्रा, पं. रामविलास तिवारी, समीर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed