फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   भाजपा नेता और पत्रकारों का एडीएम ने बयान दर्ज किया

भाजपा नेता और पत्रकारों का एडीएम ने बयान दर्ज किया

Sat, 16 Dec 2017 10:51 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता और पत्रकारों का एडीएम ने बयान दर्ज किया
एडीएम प्रशासन के पास ब्यान दर्ज कराने पहुंचे भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। मतगणना स्थल पर हुए लाठीचार्ज के मामले में जांच अधिकारी एडीएम प्रशासन ने पीड़ित पत्रकारों और भाजपा नेताओं का बयान दर्ज किया। साक्ष्य के रूप में पत्रकारों ने शपथ पत्र और लाठीचार्ज का सीडी उपलब्ध कराया। इससे पहले एएसपी भी पीड़ितों का बयान दर्ज करा चुके हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जांच करने पहुंचे एडीएम प्रशासन बीके दोहरे ने पत्रकार चंद्रप्रकाश पांडेय, अनिल राय, कौशल किशोर त्रिपाठी और भाजपा नेता राजेश प्रसाद, पवन मिश्र और राहुल का बारी-बारी से बयान दर्ज कराया। पत्रकारों ने लाठीचार्ज और मोबाइल छीनने वाले सिपाही का वीडियो फुटेज की सीडी सहित कई अहम साक्ष्य दिए। जांच अधिकारी बीके दोहरे ने बताया कि जांच की कड़ी में पीड़ितों का बयान दर्ज किए गए हैं। घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्य मिले है। अग्रिम कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी। एक दिसंबर को निकाय चुनाव की मतगणना राजकीय इंटर कॉलेज में हो रही थी। इस दौरान भाजपा नेता उग्रसेन राव और पुलिस के बीच कहासुनी हुई थी। इससे नाराज पुलिसवालों ने लाठीचार्ज कर दिया था। इस बीच पुलिसकर्मियों ने भाजपा नेताओं और पत्रकारों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा था। इस दौरान पत्रकार चंद्र प्रकाश पांडेय का सिर फट गया था। साथ ही अनिल राय समेत कई लोग चोटिल हुए थे। मामले की शिकायत पर डीएम सुजीत कुमार ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed