{"_id":"59e63a364f1c1b69678b6252","slug":"171508260406-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा में रमाशंकर की ताजपोशी से कार्यकताओं में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा में रमाशंकर की ताजपोशी से कार्यकताओं में उत्साह
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। सलेमपुर के पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी राजभर को सपा का राष्ट्रीय महासचिव बनाने पर सपाइयों में उत्साह है। मंगलवार को नगर के भरटोला वार्ड में राजभर की ताजपोशी पर जमकर जश्न मनाया गया। इस दौरान लोगों में मिठाइयां बांटी गईं।
राजभर समाज से ताल्लुक रखने वाले रमाशंकर विद्यार्थी पिछड़ी जाति के जमीनी नेता माने जाते हैं। उन्हें सपा में राजभरों के नेता के तौर पर सम्मान दिया गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी में बड़ा ओहदा देकर अन्य पिछड़ा वर्ग में सपा का डैमेज कंट्रोल किया है। पूर्व सांसद को राष्ट्रीय महासचिव का पद मिलने के बाद राजभर समाज के बीच सपा तेजी से पैठ बनाने में जुटी है। भरटोला वार्ड में आयोजित समारोह के दौरान पूर्व चेयरमैन सुभाष चंद मद्देशिया ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक कुशल जौहरी की तरह पूर्व सांसद को पहचान कर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। पूर्व सांसद दबे कुचले और वंचित समाज के लिए संघर्ष करने वाले नेता है। इस दौरान रुद्रपुर के सपा अध्यक्ष रामकेवल यादव, महासचिव अमर सिंह सैंथवार, लालजी सिंह, जगदीश जायसवाल, महेंद्र यादव, संजय आदि मौजूद रहे।