फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   डाक बंगला में कमरे के लिए बिगड़े विधायक

डाक बंगला में कमरे के लिए बिगड़े विधायक

Tue, 12 Sep 2017 11:03 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
डाक बंगला में कमरे के लिए बिगड़े विधायक
देवरिया। पीडब्ल्यूडी डाक बंगला में कमरा के लिए एक विधायक बिगड़ गए। विधायक के तेवर देख एक मंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने कमरा खाली कर दिया। जिला प्रशासन की ओर से उन्हें दूसरा कमरा उपलब्ध कराया गया। मंगलवार को जिले की प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल उत्तर प्रदेश फसल ऋण मोचन योजना के तहत प्रमाण-पत्र वितरित करने आईं थीं। पुलिस लाइंस में कार्यक्रम के बाद वह पीडब्ल्यूडी डाक बंगला पहुंचीं। यहां वह एक कमरा उनके आराम करने के लिए था तो दूसरे में उनके साथ लगी महिला सुरक्षाकर्मी थी। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद सभी भाजपा नेता और विधायक भी डाक बंगला पहुंच गए। इसी दौरान एक विधायक पहुंचे और दरवाजा खुलवाने लगे। जब सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि वे यहां आराम करेंगी तो विधायक बिगड़ गए। हो-हल्ला सुनकर लोग पहुंचे। आखिरकार कमरा खाली करा दिया गया। इसके बाद विधायक शांत हुए। सुरक्षाकर्मियों ने लिए बगल में दूसरा कमरा खोलवाया गया, जहां वह शिफ्ट हुईं।
विज्ञापन

इनसेट में-
पीए के फोन पर आए एसडीएम
देवरिया। जिले के प्रोटोकॉल अधिकारी एसडीएम सदर डाक बंगला पर मौजूद नहीं थे। मामला देखकर प्रभारी मंत्री के पीए ने उन्हें फोन किया। इसके बाद वह तत्काल मौके पर पहुंच गए। उनका कहना था कि कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही, प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल और राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन

इनसेट में-
कथित सपा नेता को विधायक ने भगाया
देवरिया। भाजपा के कार्यक्रम में पहुंचे समाजवादी पार्टी के एक कथित नेता को विधायक ने डांटकर भगाया। बताया जा रहा है कि वह नेता कभी सपा के एक फ्रंटल संगठन के अध्यक्ष के साथ घूमता है तो कभी एक हिन्दूवादी नेता के साथ। पिछली बार जब प्रभारी मंत्री का कार्यक्रम था तो वह विधायक को धक्का देकर मंत्री के पास पहुंच गया और सेल्फी लेने लगा था। विधायक पहले से ही खार खाए थे। मौका मिलते ही उन्होंने कार्यक्रम स्थल से डांटकर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed