फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   क्रॉस एफआईआर से जिला पंचायत सदस्य भड़कें, कार्रवाई की मांग

क्रॉस एफआईआर से जिला पंचायत सदस्य भड़कें, कार्रवाई की मांग

Mon, 11 Sep 2017 11:31 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
क्रॉस एफआईआर से जिला पंचायत सदस्य भड़कें, कार्रवाई की मांग
देवरिया। जिला पंचायत सदस्य सत्यदेव यादव और परिवार वालों पर एफआईआर दर्ज होने के बाद मामला गरमा गया है। सदस्यों ने एसओ पर धन उगाही के जरिए केस दर्ज करने का आरोप लगाया। अध्यक्ष रामप्रवेश यादव बबलू की अगुवाई में सदस्य मुख्य राजस्व अधिकारी मनोज से मिले। हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। उधर, परोहा गांव में विकास कार्यों की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। इसके चलते ग्राम प्रधान और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को दोपहर एक बजे जिला पंचायत सदस्य डीएम से मिलने आए, उनकी अनुपस्थिति में मुख्य राजस्व अधिकारी को मांग पत्र दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव बबलू ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। मांगपत्र पत्र में परोहा की ग्राम प्रधान के उम्र पर सवाल उठाया गया है। इसके अलावा लोहिया, इंदिरा आवास और शौचालयों के निर्माण में धांधली का आरोप लगाया। सदस्यों ने कहा कि एसओ खामपार ने अधिकार का दुरुपयोग किया है। क्रॉस केस क्यों दर्ज किया गया। इसकी जांच जरूरी है।
विज्ञापन

मालूम हो कि सत्यदेव यादव शुक्रवार को जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में आए थे, जिसमें परोहा गांव में लोहिया, इंदिरा आवास के अलावा शौचालयों के निर्माण में धांधली का मामला उठाया। फिलहाल मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। उसी दिन शाम को घर लौटते समय जानलेवा हमला हो गया। उनकी तहरीर पर पूर्व ग्राम प्रधान और उनके बेटे के खिलाफ केस दर्ज हुआ। पुलिस ने रविवार को पूर्व ग्राम प्रधान राजेंद्र मिश्र की तहरीर पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया। प्रतिनिधिमंडल में किसान नेता विनय सिंह, राजू भारती, धर्मेंद्र सिंह, मुकुल सिंह, रामानंद यादव, राजेंद्र यादव, संतोष यादव, हेवंता देवी, नीरज बंटी शाही, ओमप्रकाश तिवारी, रागिनी सिंह, अरुण यादव, अनिरूद्ध कुशवाहा, राजन यादव, अखंड राव, कृपाशंकर उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed