फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बारिश के बावजूद फरियादियों की भीड़ उमड़ी

बारिश के बावजूद फरियादियों की भीड़ उमड़ी

Tue, 04 Jul 2017 10:35 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
बारिश के बावजूद फरियादियों की भीड़ उमड़ी
बरहज। झमाझम बारिश के बीच तहसील परिसर में फरियादियों की भीड़ लगी रही। 38 मामलों में राजस्व के छह मामलों का मौके पर निस्तारण कर किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम अरुण सिंह की अध्यक्षता फरियादियों की समस्याओं को सुनने का सिलसिला शुरू हुआ। बारिश की परवाह किए बिना फरियादियों की भीड़ जमा होने लगी। हियुवा जिला मंत्री जितेन्द्र भारत ने जहाज घाट की जमीन से कब्जा को हटवाने, पिपरा पांडेय निवासी जनार्दन पांडेय गांव में जर्जर तार और बिजली के खंभों, हरनौठा की कमली देवी वारिसनामा, मरकड़ा की विमला पत्नी मुनरी पट्टा की जमीन, कुईंचवंर के विंध्याचल जमीन विवाद, साहबलाल चकरोड की पैमाइश, गुलइची देवी, सरिता देवी राशन कार्ड सूची में नाम न होने की शिकायत कीं। तहसील दिवस में आए कुल 38 मामलों में राजस्व के 17, पुलिस नौ, विकास छह और समाज कल्याण के एक मामले में छह राजस्व के मामलों का निस्तारण किया गया। इस दौरान तहसीलदार वंशराज राम, नायब तहसीलदार सुनीता गुप्ता, क्षेत्राधिकारी अजय राय, अनूप शाही आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed