{"_id":"594022e54f1c1b26098b461b","slug":"171497375461-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआ खेलते शिक्षक सहित आठ लोग पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुआ खेलते शिक्षक सहित आठ लोग पकड़े गए
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। शहर में चल रहे जुआ के बड़े अड्डे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। परशुराम चौराहा, कैलाशपुरी मोहल्ले से शिक्षक सहित आठ लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। मौके से 78 हजार रुपये नकद, पांच बाइक और आठ मोबाइल फोन बरामद हुआ। मकान मालिक ही जुआ खेलवाता था। सट्टेबाजी की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी थी। सीओ सिटी डॉ. अजय सिंह ने पत्रकारों को बताया कि शहर कोतवाल के नेतृत्व में टीम को सीसी रोड, कैलाशपुरी मोहल्ले में अवैध काम की सूचना मिली थी। जांच में पता चला कि राजेश चौरसिया मकान में लाखों का जुआ खेलवाता है। कारोबारी से लेकर शहर के कई लोग पहुंचते हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार की शाम दबिश दी। जुआ खेलते पुलिस ने इंदिरानगर निवासी लक्ष्मण पटेल, भुजौली निवासी सफरूल, नाथनगर निवासी गोकरन पांडेय, मकान मालिक राजेश चौरसिया, देवरिया खास निवासी राहुल जायसवाल, उमानगर निवासी हनुमान मिश्र, न्यू कॉलोनी निवासी बलराम प्रजापति, कैलाशपुरी लेन नंबर एक निवासी जयप्रकाश कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया। मौके से 78 हजार रुपये नकद, पांच बाइक और आठ मोबाइल बरामद, ताश के पत्ते सहित अन्य सामान बरामद हुए। कुछ लोग मौके से निकल गए। हनुमान मिश्र बैतालपुर प्राइमरी पाठशाला में शिक्षक हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज रही है।
विज्ञापन