फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पांच साल में कई गुना बढ़ी नियाज की संपति

पांच साल में कई गुना बढ़ी नियाज की संपति

Thu, 25 Apr 2019 10:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
पांच साल में कई गुना बढ़ी नियाज की संपति
पांच साल में कई गुना बढ़ी नियाज की संपत्ति
विज्ञापन


पत्नी और बेटे की हैसियत में भी हुआ खूब इजाफा
57 वर्षीय कांग्रेस प्रत्याशी पर नहीं है कोई मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सदर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नियाज अहमद की हैसियत भी किसी से कम नहीं। व्यवसायी नियाज की पिछले पांच वर्षों में संपत्ति कई गुना बढ़ी है तो पत्नी की हैसियत में भी इजाफा हुआ। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में घोषित शपथ पत्र में नियाज अहमद ने कुल 2.60 करोड़ रुपये की संपत्ति दर्शाई थी, जबकि पत्नी की संपत्ति 92 लाख थी। इस बार उन्होंने खुद की संपत्ति चार करोड़ 81 लाख रुपये घोषित की है। वहीं पत्नी 50 लाख और बेटा 1.45 करोड़ रुपये के मालिक हैं।
शपथ पत्र के मुताबिक नियाज के पास 11.50 लाख रुपये नकद, सात बैंक खातों में 2.08 लाख रुपये जमा है। करीब साढ़े छह लाख रुपये बीमा के रुप में निवेश किया गया है। उनके पास एक फारचूनर और हुंडई आई-10 कार है। नियाज के पास गहने तो नहीं, लेकिन एक लाइसेंसी रिवाल्वर है। अचल संपत्ति में देसही देवरिया में एक एकड़ गैर कृषि भूमि है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 40 लाख रुपये है। लखनऊ में 1800 वर्ग फीट का एक प्लॉट, दिल्ली, गुवाहाटी और कोलकाता में व्यावसायिक भवन, देसही देवरिया में आवासी भवन है। इन संपत्तियों की कुल कीमत 4.74 करोड़ रुपये है। नियाज पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की देनदारी भी है। नियाज पर कोई केस नहीं है।
विज्ञापन


विनय के पास सिर्फ दो हजार कैश
देवरिया। प्रसपा उम्मीदवार के रुप में नामांकन करने वाले विनय सिंह अमेठिया के पास सिर्फ दो हजार रुपये कैश है। बैंक खाते में 40 हजार रुपये जमा है और एक स्कार्पियो भी है। अचल संपत्ति के रुप में देवरिया में 40 लाख रुपये के मकान को दर्शाया है। इंटर पास विनय के पास कोई गहना, असलहा नहीं है और न ही कोई मुकदमा दर्ज है। 19 लाख रुपये के कर्जदार भी हैं। पत्नी के पास पांच हजार रुपये नकद, 40 हजार रुपये का बैंक बैलेंस और तीन लाख रुपये के आभूषण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed