फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Fri, 18 Jan 2019 10:50 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 18 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
मानव स्थली पब्लिक स्कूल में रस्साकशी प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
सलेेमपुर। नगर के दो विद्यालयों में हुई वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की खेल प्रतिबा सामने आई। मानवस्थली पब्लिक स्कूल में 12 जनवरी से चल रहे खेलकूद का समापन शुक्रवार को हुआ। इस दौरान क्रिकेट, वॉलीबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, खो-खो, कैरम, शतरंज व एथलेटिक्स की सब जूनियर, जूनियर और सीनियर स्तर पर स्पर्धाएं हुईं। इनमें भगत सिंह हाउस, आजाद हाउस, बिस्मिल हाउस और बोस हाउस ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

स्कूल के डायरेक्टर संजीव दुबे ने बताया विजेता खिलाड़ियों को फरवरी में समारोहपूर्वक पुरस्कृत किया जाएगा। विद्यालय की प्रबंधक रेणु दुबे ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है। महत्वपूर्ण खेल भावना है, जो इस वर्ष नहीं जीते उन्हें अगले वर्ष के लिए तैयारी करनी चाहिए। अनुपम बरनवाल, अंकिता सिंह, अंकित मद्धेशिया, पवन मिश्र व गेम टीचर अंकित ने आयोजन में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन


यहां छात्राओं ने बाजी मारी
जीएम एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में चल रहे क्रीड़ा सप्ताह के तहत शुक्रवार को कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा 7-ए की छात्राओं ने 8 बी को तो कक्षा 9 सी की टीम ने 11ए की छात्राओं को हराया। 7 ए की संजना, अनुप्रिया, रुचि और 9 सी की कृति, अंजलि का प्रदर्शन सराहनीय रहा। 11 डी और बी के बीच हुए वॉलीबाल मैच में हर्ष, किशन और करन अच्छा खेले। टॉस प्रधानाचार्य संभावना मिश्रा व उपप्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने किया। इस मौके पर क्रीड़ाध्यापक राकेश कुमार मिश्र, शिववंशी सिंह, आशुतोष तिवारी, बीके सिंह, एसएन पांडेय, रामकेश, चंद्रमौली मिश्रा, श्वेता राज, नेहा, विजय शंकर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed