फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अवैध पटाखा की दुकान रखने पर एसओ होंगे जिम्मेदार

अवैध पटाखा की दुकान रखने पर एसओ होंगे जिम्मेदार

Sat, 03 Nov 2018 10:33 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
अवैध पटाखा की दुकान रखने पर एसओ होंगे जिम्मेदार
पटाखा बिक्री लाइसेंस के लिए 120 ने दिए आवेदन
विज्ञापन

एसपी ने मानक के अनुरूप ही लाइसेंस देने का दिया निर्देश
अवैध पटाखा की दुकान रखने पर एसओ होंगे जिम्मेदार
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। जिले में अवैध पटाखा की दुकान रखने पर संबंधित थानेदार जिम्मेदार होंगे। एसपी ने सभी थानेदारों को चेतावनी दी है कि अपने क्षेत्र में बिना लाइसेंस पटाखा की दुकान किसी को न रखने दें। जांच में अवैध दुकान मिली तो थानेदार पर कार्रवाई तय है।
शहर में लगभग 80 लोगों ने दुकान रखने के लिए आवेदन किया है। अन्य कस्बों से लगभग 40 आवेदन आए हैं। मानक पूरा करने पर ही इन्हें लाइसेंस दिया जाएगा। इसके लिए सभी थानाध्यक्षों से रिपोर्ट मांगी गई है। जिस किसी के थानाक्षेत्र में अवैध पटाखा बिकता मिला तो उसके लिए संबंधित थानेदार ही जिम्मेदार होंगे। एसपी एन.कोलांची ने बताया कि पटाखों से दुर्घटनाएं होती हैं। हमें इसका ख्याल रखना है कि पिछली घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने पाए। सभी थानेदारों को बता दिया गया है कि अपने क्षेत्र में कहीं भी अवैध पटाखा की दुकान न चलने दें। अगर अवैध पटाखा की दुकान मिल गई तो उस थानेदार पर कार्रवाई तय है।
विज्ञापन

-----
बेसहारा बच्चों के साथ पुलिस मनाएगी दीपावली
देवरिया। एसपी एन.कोलांची ने बताया कि दीपावली और छठ के त्योहार पर सभी पुलिसवालों की छुट्टी बंद कर दी गई है। पुलिस सभी लोगों को अच्छे से दीपावली का त्योहार मनवाने के बाद अनाथ बच्चों के साथ खुद दीपावली मनाएगी। इससे उन बच्चों को भी खुशी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
धूम्रपान निषेध पर आज होगी बैठक
देवरिया। सभी शासकीय प्रतिष्ठानों में सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों के प्रयोग को पूर्णत: प्रतिबंधित करने के लिए रविवार को पुलिस लाइंस में बैठक होगी। डीएम अमित किशोर ने 18 विभाग को पत्र लिखकर इस बैठक में भाग लेने को कहा है। गांधी जयंती दो अक्टूबर से ही यह कार्यक्रम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed