फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बीआरडी में 19 टेबुलों पर होगी मतगणना

बीआरडी में 19 टेबुलों पर होगी मतगणना

Tue, 28 Nov 2017 11:24 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
बीआरडी में 19 टेबुलों पर होगी मतगणना
बरहज बीआरडी पीजी कालेज आश्रम में बन रहे काउंटरों का निरीक्षण करते प्रभारी अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
बरहज। नगर पालिका परिषद चुनाव में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाताओं ने मतपेटिकाओं में बंद कर दिया है। निर्वाचन विभाग ने बीआरडीपीजी कॉलेज आश्रम में मतगणना की व्यवस्था है। मतगणना के दिन सहूलियत को लेकर 19 काउंटरों पर गिनती कराई जाएगी।
विज्ञापन

पालिका चुनाव में नगर के 25 वार्डों सहित अध्यक्ष पद के 15 और 144 सभासद पद के उम्मीदवार मैदान में थे। नगर में 26344 मतदाताओं में 14191 पुरुष और 12153 महिला मतदाता हैं। जिसमें 16470 मत पोल हुए थे। महाविद्यालय के कक्ष संख्या छह में बने स्ट्रॉग रूम में निर्वाचन विभाग ने 44 मतपेटिकाओं को सुरक्षित रखवाया है। इसकी सुरक्षा का दारोमदार एक सब इंस्पेक्टर, दीवान सहित चार कांस्टेबल कर रहे हैं। शुक्रवार को होने वाली मतगणना की व्यवस्था स्ट्रॉग रूम वाले बरामदे में की गई है। मतगणना के दिन 19 काउंटरों पर अध्यक्ष पद के लिए 11 और सभासद के लिए आठ टेबलों पर गिनती कराई जाएगी। प्रत्येक टेबल पर एक गणना पर्यवेक्षक, दो सहायक, कनिष्ठ और बॉक्स ढोने के लिए एक कर्मी तैनात किए जाएंगे। जबकि आठ बजे से बैलेट पेपरों की गिनती शुरू की जाएगी। एसडीएम अरुण सिंह ने बताया कि तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। सकुुशल मतगणना संपन्न कराने के लिए पीएससी और अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed