फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दो नगर पालिका और नौ नगर पंचायत में होगा मतदान

दो नगर पालिका और नौ नगर पंचायत में होगा मतदान

Fri, 27 Oct 2017 11:09 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
दो नगर पालिका और नौ नगर पंचायत में होगा मतदान
CHUNAV
देवरिया। जिले की दो नगर पालिका और नौ नगर पंचायत में दूसरे चरण में 26 नवंबर को मतदान होगा। हालांकि प्रशासन ने चुनाव की तैयारियां पहले ही शुरू कर दी थी, लेकिन शुक्रवार को अधिसूचना जारी होते ही चुनावी हलचल बढ़ गई। निकायों के वार्डों को लेकर अब तक 35 आपत्तियां दर्ज कराई गई थी। जांच के बाद सभी खारिज कर दी गई। सबसे अधिक आपत्ति रुद्रपुर नगर पंचायत की थी। वार्डों के आरक्षण के बारे में 33 आपत्तियां दर्ज हुई थीं। आरक्षण को मन मुताबिक कराने के लिए एड़ी-चोटी का जोड़ लगा रहे दावेदारों के अरमानों पर पानी फिरता तब दिखा, जब शुक्रवार दोपहर बाद निकाय चुनाव का बिगुल फूंक दिया गया। उधर, गुरुवार को डीएम सुजीत कुमार ने रिटर्निंग अफसरों और सहायक निर्वाचन अधिकारियों की बैठक में चुनावी तैयार को अमली जामा पहनाया था। उन्होंने इसके लिए 30 आरओ और 62 एआरओ को रिजर्व ड्यूटी में लगा रखा है।
विज्ञापन

इनसेट में

ये हैं नगर पालिका
देवरिया - सामान्य
बरहज - सामान्य

ये हैं नगर पंचायत
लार-पिछड़ा
सलेमपुर-सामान्य
भटनी-पिछड़ा
रुद्रपुर- सामान्य महिला
मझौलीराज-सामान्य
गौरीबाजार-सामान्य
भाटपाररानी-पिछड़ा वर्ग
रामपुर कारखाना-पिछड़ा वर्ग महिला
बरियारपुर-पिछड़ा वर्ग महिला


महिला बार महिला बनेगी चेयरमैनी
देवरिया। नवसृजित नगर पंचायत बरियारपुर पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। यहां पहली बार नगर का प्रतिनिधित्व महिला करेंगी। इससे आधी आबादी खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed