फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   डूबते सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य

डूबते सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य

Thu, 26 Oct 2017 10:40 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
डूबते सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य
परमार्थी पोखरे पर डूबते सूर्य को निहारतीं व्रती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। वैसे तो छठ पर्व चार दिनों का होता है, लेकिन गुरुवार की शाम से इस पर्व की धूम शुरू हो गई। व्रती महिलाओं ने छठ घाटों पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर बेटे की सलामती के लिए मन्नतें मांगी। यह व्रत शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पूरा होगा। छठ घाटों की छटा शाम के वक्त देखने लायक थी। शाम के वक्त फूट रहे पटाखे और नदी, तालाबों में जले हुए दीपों का प्रवाह मनमोह रहा था।
विज्ञापन

शहर और सदर तहसील के ग्रामीण इलाकों में शाम होते ही व्रती महिलाओं का हुजूम नदी, पोखरों की ओर चल दिया। वहां पहले से बनाई गई छठ वेदियों पर व्रती महिलाओं ने बैठकर पूजन किया। कमर भर पानी में भगवान भास्कर के डूबने का इंतजार किया। जैसे ही आसमान में सूर्यदेव डूबने लगे, महिलाओं ने अर्घ्य देना शुरू किया। यह देख उनके साथ आए बच्चों ने पटाखे फोड़ना शुरू कर दिया। पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। परमार्थी पोखरे पर महिलाओं की अधिक भीड़ थी। घाट को दुल्हन की तरह सजाया गया था तो राजनीतिक दलों ने निकाय चुनाव के मद्देनजर बड़े-बड़े होर्डिंग्स और बैनर लगाया था। छठ मइया के जयकारे गूंजे तो बैंडबाजे पर छठ मइया के गीत गूंज रहे थे। परमार्थी पोखरे पर मेले जैसा दृश्य था। हनुमान मंदिर पर भी महिलाओं की काफी भीड़ एकत्र थी। चूंकि यह मंदिर शहर के बीचोबीच में है। इसलिए यहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। शाम के वक्त यातायात हनुमान मंदिर पर बंद हो गया था। पोखरे के बीचोबीच टिमटिमा रहे दीये अनोखी छठा बिखेर रहे थे। गायत्री मंदिर पोखरा, कुर्ना नाला, बेरमहिया स्थान रामगुलाम टोला, सोमनाथ मंदिर पोखरा, देवरही मंदिर पोखरा, पिपरपाती नहर, चकिया ढाले के पास भी छठ मइया की पूजा की गई। इसके साथ ही गौरीबाजार, बैतालपुर, देसही देवरिया, रामपुर कारखाना, तरकुलवा, बघौचघाट, पथरदेवा, सोनूघाट, खुखुंदू इलाके के हर गांव के पोखरों और नदियों के घाटों पर छठ पूजा की गई।
विज्ञापन


मेला लगा, बच्चों ने की खरीदारी
देवरिया। छठ घाटों पर मेला लगा रहा। व्रती महिलाओं के साथ गए बच्चे यहां खूब मस्ती किए। अस्थाई दुकानों से खाने-पीने के सामानों के साथ ही खिलौना की खरीदारी की। दुकानदार भी हर छठ घाट पर अपनी दुकान लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दिनों से चल रही थी तैयारी
देवरिया। छठ पूजा की तैयारियां कई दिनों से चल रही थी। चूंकि इस त्योहार में तमाम तरह के फल और पकवान लगते हैं। इसलिए पहले से ही तैयारी करनी पड़ती है। गुरुवार की भोर से ही व्रत रखने वाले परिवारों में पकवान बनने लगे थे। दोपहर बाद तक सारी तैयारी हो गई थी। दोपहर बाद लोग छठ घाट पर जाने की तैयारी में लग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed