फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   जाम के झाम में फंसे राहगीरों को झेलनी पड़ी परेशानियां

जाम के झाम में फंसे राहगीरों को झेलनी पड़ी परेशानियां

Tue, 17 Oct 2017 10:43 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
जाम के झाम में फंसे राहगीरों को झेलनी पड़ी परेशानियां
देवरिया। धनतेरस की खरीदारी के लिए दोपहर बाद खरीदारों की भीड़ उमड़ी। इसकी वजह से शहर की प्रमुख सड़कों से गुजरने वाले राहगीरों को जाम में जलालत झेलनी पड़ी। ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही से काफी दिक्कतें आई।
विज्ञापन

त्योहार को लेकर शहर में होने वाली भीड़ की वजह से लगने वाले जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से कोई इंतजाम नहीं किया गया था। इसका खामियाजा मंगलवार को राहगीरों को भुगतना पड़ा। शहर के मालवीय रोड, भटवलिया, सिविल लाइन, मोतीलाल रोड, सब्जी मंडी रोड पर लगे जाम में घंटों लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ी। इसकी वजह सड़क पर सजाई गई दुकान और धनतेरस में खरीदारी के लिए उमड़ी लोगों की भीड़ रही। कसया ओवरब्रिज से आने वाले लोगों को दोपहर में करीब डेढ़ घंटे तक जाम का सामना करना पड़ा। सिविल लाइन, भटवलिया चौराहा और बस स्टैंड पर ट्रैफिक पुलिस को छोड़ अंदर जाम से निजात दिलाने के लिए किसी की ड्यूटी नहीं लगाई गई थी। इस दुर्व्यवस्था से परेशान लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए पुलिस-प्रशासन को लापरवाह बताया। प्रभारी कोतवाल श्रवण यादव ने बताया कि त्योहार को लेकर शहर में भीड़ अधिक थी। इसके चलते जाम लगा था। जगह-जगह सिपाहियों को इसके लिए तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed