फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   मगहरा से मुसैला तक टूटे सड़क का हो निर्माण

मगहरा से मुसैला तक टूटे सड़क का हो निर्माण

Mon, 07 Aug 2017 11:00 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
मगहरा से मुसैला तक टूटे सड़क का हो निर्माण
सलेमपुर। मगहरा से मुसैला तक सड़क का निर्माण बजट के अभाव में तीन महीने से बंद है। यह सड़क चौड़ीकरण के लिए खोदकर छोड़ दिया गया। इससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव रामजी गिरी ने मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों को पत्र लिख कर कार्य शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मुसैला से मईल तक सड़क तोड़ कर चौड़ी बनाई जानी थी। इसमें मईल से मगहरा तक सड़क बनकर तैयार हो गई। इस बीच सरकार बदल गई और मगहरा से आगे निर्माण कार्य बंद हो गया। निर्माण के लिए ठेकेदार ने सड़क पिच तोड़ दिया था। अगल-बगल मिट्टी पाट दी गई। इस पर आने जाने वाले लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। कांग्रेस नेता रामजी गिरी ने बताया कि आवंटित धन का आवंटन नहीं होने से कार्य बंद है। उन्होंने मुख्यमंत्री सहित लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता, प्रमुख सचिव आदि उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर सड़क निर्माण शीघ्र शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed