{"_id":"596116724f1c1bbb788b464d","slug":"161499534962-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं नहीं सुनने वाले अधिकारी नपेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं नहीं सुनने वाले अधिकारी नपेंगे
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। अफसर कार्य संस्कृति बदल लें। अब न तो सपा की सरकार है, न बसपा की। यूपी में भाजपा की सरकार है। अफसरों को कार्यकर्ताओं की सुननी पड़ेगी, जो नहीं सुनेगा, वह नपेगा। यह दो टूक चेतावनी सूबे की बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल ने दी। शुक्रवार को यहां वह पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि 112 दिन की योगी सरकार ने हर क्षेत्र में बेहतर काम किए हैं। प्राथमिक विद्यालयों में पठन-पाठन का माहौल बना है। बच्चों को ऐसी यूनिफॉर्म दी गई है, जिसे पहनकर वे गर्व महसूस कर रहे हैं। मंत्री ने माना कि प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति कम है, लेकिन समय के साथ सब सुधर जाएगा। अनुपमा ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी से वीआईपी कल्चर को समाप्त किया है। मंत्री हों या अधिकारी किसी की गाड़ी पर बत्ती अब नहीं दिख रही है। बिजली आपूर्ति में भी वीआईपी कल्चर समाप्त किया गया है। पूर्ववर्ती सरकारों में जिस जिले को ज्यादा बिजली मिलती थी, उसकी वीआईपी जिले के रूप में गिनती होती थी। अब ऐसा नहीं है। सभी जिलों को एक समान बिजली आपूर्ति की जा रही है। शहर को 20 और गांवों को 18 घंटे बिजली सप्लाई देने का निर्देश है। भाजपा की सरकार बनते ही खनन पर प्रतिबंध लगा दिया। बाद में नई खनन नीति बनाई गई। अब इस नीति के तहत यूपी में खनन होगा। ई-टेंडर से ठेके-पट्टे में भ्रष्टाचार रुकेगा। मंत्री, सांसद और विधायकों को ठेके से दूर रहने का निर्देश दिया गया है।
खुलने लगी हैं बंद चीनी मिलें
बेसिक शिक्षामंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा कि सपा और बसपा सरकारें चीनी मिलों को बंद करने में विश्वास करती थीं, भाजपा सरकार बंद चीनी मिलों को खोलने का काम कर रही है। इसी क्रम में निगम क्षेत्र की बंद गोरखपुर की पिपराइच और बस्ती की मुंडेरवा चीनी मिल में 3500 टीसीडी क्षमता की नई चीनी मिलों में कोजेन तथा डिस्टलरी प्लांट लगाकर पुर्नसंचालित करने का निर्णय लिया गया है। पिछले साल इस अवधि तक 13,242.11 करोड़ का भुगतान गन्ना किसानों को किया गया था। इस साल अब तक 22,517.52 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है।
तीन माह में बन जाएगी पुष्टाहार की नई नीति
मंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा कि तीन माह में पुष्टाहार विभाग की नई नीति बन जाएगी। इसके लागू होते ही भ्रष्टाचार का की सारी आशंकाएं समाप्त हो जाएंगी। पात्रों तक पुष्टाहार पहुंचाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। पुष्टाहार बेचने की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।