फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   उत्साहित धावकों ने दौड़ प्रतियोगिता में जमाया धाक

उत्साहित धावकों ने दौड़ प्रतियोगिता में जमाया धाक

Thu, 06 Jul 2017 10:15 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
उत्साहित धावकों ने दौड़ प्रतियोगिता में जमाया धाक
मईल/भागलपुर। अव्यवस्थाओं के बीच भागलपुर में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हाफ मैराथन दौड़ में बलिया के अनिल, निर्भया दौड़ में कुशीनगर की डिंपल सिंह और राधिका दौड़ में इलाहाबाद की अर्चना प्रथम रहीं। विजेता खिलाड़ियों को नकद इनाम देकर पुरस्कृत किया गया। दौड़ के दौरान कई धावक और धाविकाएं चोटिल हो गई। हॉफ मैराथन दौड़ में करीब 50 धावकों ने हिस्सा लिया। सुबह 6.30 बजे भागलपुर-पिंडी तिराहे से हॉफ मैराथन दौड़ की शुरूआत आयोजक सतीश त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर किया। उत्साहित धावकों में निर्धारित दूरी 21 किमी तय करने वालों में प्रथम स्थान पर बलिया के अनिल यादव, दूसरे स्थान पर देवरिया के संजय पटेल और तीसरे स्थान पर लखनऊ के रविंद्र त्रिपाठी रहे। सात किमी की दौड़ निर्भया दौड़ में करीब 25 युवतियों ने भागीदारी की। इसमें कुशीनगर की डिंपल सिंह, दूसरे स्थान पर लखनऊ की कविता यादव और तीसरे स्थान पर लखनऊ की सुधा पाल रही। इसके अलावा बालिका वर्ग के राधिका दौड़ में महज 15 बालिकाओं ने भाग लिया। इसमें इलाहाबाद की अर्चना को प्रथम, इलाहाबाद की शिवानी चौरसिया को दूसरा और गोरखपुर की काजल पासवान को तृतीय स्थान पर रही। इस दौरान निर्भया दौड़ में एक धाविका अचेत हो कर गिर गई जबकि हॉफ मैराथन दौड़ में कई धावक चोटिल हो गए। इनका इलाज निजी चिकित्सक से कराया गया। इसके अलावा रास्ते में पानी का भी कोई खास इंतजाम नहीं रहा। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि बरहज विधायक सुरेश तिवारी रहे और अध्यक्षता सलेमपुर विधायक काली प्रसाद ने की। इस दौरान सुनील मद्घेशिया, पद्माकर, धर्मेन्द्र पांडेय, चंद्रशेखर मिश्र, जगदीश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विजेता धावकों को मिला पुरस्कार
हॉफ मैराथन दौड़ में, प्रथम अनिल यादव को 50 हजार, द्वितीय संजय पटेल को 25 हजार, तृतीय रविंद्र तिवारी को 15 हजार, निर्भया दौड़ में प्रथम डिंपल सिंह को 20 हजार, द्वितीय कविता यादव को 10 हजार और तृतीय रही सुधा पाल को पांच हजार रुपये मिले। राधिका दौड़ में प्रथम रही अर्चना को 10 हजार, द्वितीय रही शिवानी को पांच हजार और तृतीय स्थान पर आई काजल को तीन हजार रुपये मिला। सभी इनाम चेक के जरिए दिए गए। इसके अलावा हॉफ मैराथन में चौथे, पांचवें और छठवें स्थान पर आए धावकों को दो-दो हजार रुपये का चेक दिए गए। वहीं सबसे अंतिम में आए धावक बलिया के राकेश के उत्साहवर्धन के लिए दो हजार का इनाम मिला।
विज्ञापन


तीन घंटे रुके रहे चार पहिया वाहन
मईल। सुबह छह बजे से नौ बजे तक भागलपुर से सलेमपुर के बीच चार पहिया वाहनों का आवागमन ठप रहा। सिर्फ बाइक सवार इधर से गुजर रहे थे। जगह-जगह धावकों की सुरक्षा में लोग व पुलिस जमे रहे। वाहनों के आवागमन ठप होने से यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed