{"_id":"595d1c514f1c1b50148b45b1","slug":"161499274321-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलजमाव वाले क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलजमाव वाले क्षेत्र
Updated Wed, 05 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। जलकल कॉम्पलेक्स परिसर के जलमग्न होने से राहगीरों को परेशानियां उठानी पड़ीं। कई घरों में गंदा पानी घुस गया। बाइक सवार गिर कर चोटिल हो गए। संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गई है। समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
शहर के न्यू कॉलोनी स्थित जलकल कॉम्पलेक्स के दोनों तरफ 50 से अधिक दुकानें हैं। कई मकान है। यह रोड बांस देवरिया, हॉस्पिटल, राघवनगर, बस स्टेशन, कचहरी और चकिया जाने के लिए शॉर्टकट रास्ता है। मरीज, वकील, स्कूली बच्चों समेत अन्य लोगों के लिए इस रोड का इस्तेमाल मुफीद है, लेकिन सड़क पर पानी लगने से दूसरे रास्ते से जाना पड़ता है। नालियों की साइज नहीं बढ़ने से पानी ओवरफ्लो करने लगता है। लिहाजा हल्की बारिश में सड़क पानी से डूब जाता है। बुधवार को सुबह बारिश से सड़क पर पानी लग गया। दुकानदारों और मोहल्लेवासी हलकान हो गए। कई घरों में पानी घुस गया। दुकानदार अनूप सिंह ने बताया कि जलभराव होने से कारोबार प्रभावित हो गया है। ग्राहक नहीं आ रहे हैं। कई बार लिखित शिकायत की गई है, लेकिन समस्या जस की तस है। चाय की दुकान चलाने वाले रामप्रवेश कुशवाहा भगत ने कहा कि बारिश से सड़क पर पानी भर जाता है। आने-जाने में दिक्कत होती है। दूसरे लोगों के लिए खतरनाक हैं। कई लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं। कितना गहरा पानी है इसका अंदाज नहीं मिलता है। पैथोलॉजिस्ट डॉ. जेडए सिद्दीकी ने कहा कि जलभराव से दिक्कत तो है, संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। फौरी तौर पर समस्या से निजात दिलाने की जरूरत है।