फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   34 कंप्यूटर ऑपरेटर और सहायक लेखाकार की नौकरी समाप्त

34 कंप्यूटर ऑपरेटर और सहायक लेखाकार की नौकरी समाप्त

Tue, 27 Jun 2017 10:31 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
34 कंप्यूटर ऑपरेटर और सहायक लेखाकार की नौकरी समाप्त
देवरिया। बेसिक शिक्षा विभाग में सेवा प्रदाता कंपनी के जरिए कंप्यूटर ऑपरेटर और सहायक लेखाकार की नौकरी करने वाले 34 लोगों की नौकरी समाप्त हो गई है। बीएसए ने सेवा प्रदाता कंपनी का अनुबंध समाप्त करते हुए सभी बीईओ को चिट्ठी लिखकर आदेश दिया है कि इनसे किसी प्रकार का कार्य नहीं लिया जाए।
विज्ञापन

वर्ष 2011 में सेवा प्रदाता कंपनी के जरिए जिले के 16 ब्लॉक और नगर क्षेत्र के ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर एक-एक कंप्यूटर ऑपरेटर और सहायक लेखाकार की नियुक्ति की गई। यानी कुल 34 लोगों को काम पर लगाया गया। सभी विभागीय कार्य करते थे। उस समय कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए सीएमएस कंप्यूटर जलकल रोड और सहायक लेखाकार के लिए अजय बरनवाल एंड एसोसिएट्स न्यू कॉलोनी को सेवा प्रदाता चयनित किया गया था। वर्ष 2016 में तत्कालीन बीएसए मनोज मिश्र ने इन दोनों का अनुबंध रद कर दिया। मेसर्स संजरी कारपोरेट सर्विसेज बेगमगंज, मकबरा फैजाबाद सेवा प्रदाता कंपनी के रूप में चयनित हुई। इसने पूर्व में कार्य कर रहे 13 लोगों को हटाकर नए लोगों को रख दिया। 24 जून को बीएसए राजीव यादव ने इस कंपनी का अनुबंध रद कर दिया। उनका कहना था कि चयनित सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की सेवा संतोषजनक नहीं है। उनका व्यवहार भी ठीक नहीं है। पिछले दिनों ये लोग कार्यालय में उपस्थित होकर शोरशराबा किए थे। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को चिट्ठी लिखकर आदेश दिया है कि इनसे कोई कार्य नहीं लिया जाए। बीएसए राजीव यादव का कहना है कि कंप्यूटर ऑपरेटर और सहायक लेखाकार की आपूर्ति करने वाली सेवा प्रदाता कंपनी का अनुबंध खत्म कर दिया गया है। इस कंपनी के किसी भी कर्मचारी से कोई कार्य नहीं लिया जाएगा। सभी बीईओ को इस तरह का आदेश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed