{"_id":"59513b214f1c1b935f8b4606","slug":"161498495777-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने काली पट्टी बांधकर पढ़ा नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवकों ने काली पट्टी बांधकर पढ़ा नमाज
Updated Mon, 26 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। मऊ के नसीरपुर और हरियाणा में हुई घटना से आहत रोजेदारों ने काली पट्टी बांधकर नमाज अदा किया। इसमें अधिकांश युवा शामिल रहे। प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
मऊ के नसीरपुर गांव में बवाल हो गया था। इस दौरान एक शख्स की जान चली गई। घटना अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि हरियाणा के बल्लभगढ़ में एक युवक की पिटाई कर शरारतीतत्वों ने जान ले ली। दोनों घटनाओं को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में काफी गुस्सा है। सलेमपुर ईदगाह पर नमाज पढ़ने आए अधिकांश युवक हाथों में काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़े। युवकों ने बताया कि प्रशासन की लापरवाही के चलते मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ अत्याचार बढ़ गया है। ऐसे में दोनों घटनाओं में शामिल लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। चक हिछौरा गांव में भी युवकों ने काली पट्टी बांधकर नमाज अदा कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान मेराज अब्दुल्ला, सरफराज अहमद, फरहान अंसारी, अब्दुल गफूर, सद्दाम, फाजिल अंसारी आदि मौजूद रहे।