{"_id":"59513b1a4f1c1b28778b4707","slug":"161498495770-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकीदत के साथ अदा हुई नमाज,एक दूसरे को दिया मुबारकबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकीदत के साथ अदा हुई नमाज,एक दूसरे को दिया मुबारकबाद
Updated Mon, 26 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। नगर से लेकर देहात तक ईद की धूम रही। सुबह मस्जिद और ईदगाहों में नमाज अदा कर नमाजियों ने मुल्क की सलामती के लिए दुआ मांगी। इसके बाद एक-दूसरे के गले मिलकर ईद का मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हुआ जो देर शाम तक चला। सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासन चौकन्ना रहा।
रमजान के महीने में 30 दिन रोजा के बाद ईद का त्योहार खुशियों का पैगाम लेकर आता है। सलेमपुर ईदगाह पर मौलाना मुहाजिब ने सोमवार को सुबह 9.45 बजे नमाज शुरू हुआ। भीड़ इतनी बढ़ गई कि मस्जिद की छतों के अलावा लोगों को सड़क पर नमाज पढ़ना पड़ा। इसकी वजह से सड़क पर करीब आधे घंटे के लिए वाहनों को दोनों तरफ रोक दिया गया। वहीं लार बाजार में कड़ी सुरक्षा के बीच लोगों ने नमाज पढ़ा। इसके अलावा जमुआ नंबर दो, नवलपुर, मझौलीराज, पिंडी, भटनी, भागलपुर, मईल और पड़री बाजार में शांति तरीके से ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद ईदगाह पर पहुंचीं विजयलक्ष्मी गौतम, पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद, स्वामीनाथ यादव, पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्ता, रामेश्वर सिंह, सुनील यादव ने लोगों को ईद की बधाई दी।