फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   भाजपा नेता के सेल्समैन को डिपो पर मनबढ़ो ने पीटा

भाजपा नेता के सेल्समैन को डिपो पर मनबढ़ो ने पीटा

Wed, 14 Jun 2017 10:19 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता के सेल्समैन को डिपो पर मनबढ़ो ने पीटा
देवरिया। बैतालपुर डिपो में मनबढ़ों ने भाजपा नेता के सेल्समैन को पीट दिया। कपड़े फाड़कर पीड़ित को सरेआम जलील किया। घटना मंगलवार शाम सात बजे की है। विवाद की सूचना पर भाजपा नेता बैतालपुर डिपो पहुंचे। बवाल बढ़ता देख इंस्पेक्टर ने मामले को शांत कराया। टैंकर चालक सहित सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पिड़रा (रुद्रपुर) में किसान सेवा केंद्र के नाम से भाजपा नेता बंधू उपेंद्रनाथ सिंह का पेट्रोलपंप है। मंगलवार को रुद्रपुर बड़हरा निवासी सेल्समैन रामसमुझ यादव डिपो पर पेट्रोल लेने पहुंचे थे। शाम पांच बजे के करीब टैंकर में बैठकर पिड़रा पेट्रोल पंप पर जा रहे थे। डिपो में पहले से घात लगाकर बैठे दबंग टैंकर चालकों ने रामसमुझ को गाड़ी से खींचकर जमकर पिटाई की। आधे घंटे तक सेल्समैन को बंधक बना लिया था। विवाद की सूचना मिलते ही भाजपा नेता नेता बंधू उपेंद्र नाथ सिंह गोरखपुर से बैतालपुर डिपो पर पहुंच गए, इससे डिपो में भगदड़ मच गई। करीब एक घंटे तक डिपो में हंगामा होता रहा। इंस्पेक्टर ने किसी तरह मामले को शांत कराया। विवाद के बाद डिपो पर तनाव है। बुधवार को गौरीबाजार थाने में रामसमुझ की तहरीर पर टैंकर चालक संपति कुमार सहित सात अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया। एसओ जेपी यादव ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


तेल चोरी था विवाद का जड़
पूछताछ में रामसमुझ ने पुलिस को बताया कि डिपो के अंदर और बाहर तेल चोरी का खेल होता है। जिसके कारण पेट्रोल के कर्मचारी बैतालपुर डिपो तक जाते हैं। 10 जून को एक टैंकर पेट्रोल पंप पर गया था, जिसमें 50 लीटर तेल कम था। पेट्रोल के पंप कर्मचारियों ने 50 लीटर का कम दिखा दिया। इस बात से संपति कुमार नाराज था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed