फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   16 roads will be made

पीएमजीएसवाई से जिले में होगा 36 सड़कों का निर्माण

Thu, 06 Jan 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
16 roads will be made
पीएमजीएसवाई से जिले में होगा 36 सड़कों का निर्माण
विज्ञापन

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने शासन को भेजा 245 किमी सड़क बनाने का डीपीआर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। चुनावी साल में सड़कों के दिन बहुर रहे हैं। पीएमजीएसवाई के तहत स्वीकृत हुईं 14 सड़कों पर निर्माण शुरू कराने के बाद ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने 36 नई सड़कों का डीपीआर शासन को भेजा है। जिसपर अधिसूचना जारी होने से पहले शासन से मुहर लगने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे जिले में 245 किमी सड़कों का जाल बिछेगा।
प्रस्तावित सड़कों में पड़ौली से आनंद नगर, गौरीबाजार रुद्रपुर जोगम मार्ग, महेन लवकनी गंगाचक करायल शुक्ल, देवरिया बेलडाड़ मार्ग, बरियारपुर मालिबारी रोड, पिपरा चंद्रभान वाया धमउर परशुराम सहजौली, भिंगारी से मायापुर, रामपुर हिरामन वाया जिगनी बेलवा मार्ग, लार रोड रेलवे स्टेशन उत्तर ढाला बरडीहा परशुराम, बेलडाड़ से देवरिया, असनहर से बर्दगोनिया वाया जोगिया, घाटी से खैराट, कटोरा बसंतपुर से रामपुर गौनरिया, महदहा से मजुरी मार्ग, गोबराई से चकियां, देवरिया से बसडीला, मुंडेरा बाबू से नौतन हथियागढ़, नूरीगंज से सल्लहपुर, भटनी से भाटपाररानी, बारा से भीखमपुरा, खोरीबारी से फतेहपुर, धूस देवरिया से शाहपुर शुक्ल आनंदनगर, नौतन हथियागढ़ वाया जिगनी राजा, कोल्हुआ पड़री झिल्लीपार, भटनी से बैकुंठपुर, पथरदेवा से विशुनपुरा, गढ़रामपुर से तिरमुहानी, ककवल से चरियाव सोहसर, पथरदेवा विशुनपुरा रोड से भैसाडाबर, बघौचघाट पकहा रोड से पांडेयपुर वाया सुंदरपुर, चक जगबंधन मिश्रौली से मलघोट विरैचा महुआरी, खुखुंदू नूनखार रोड वाया असना आदि मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन

कोट
पीएमजीएसवाई के तहत जिले में 36 सड़कों का डीपीआर शासन को भेजा गया है। जिसे जल्द ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। इससे 245 किमी ग्रामीण मार्गों पर आवागमन सुलभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अबरार अहमद, एक्सईएन ग्रामीण अभियंत्रण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed