{"_id":"67a7b0f51ebf9565900e340b","slug":"16-nominated-for-four-posts-of-pradhan-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-146707-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: प्रधान के चार पदों पर 16 ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: प्रधान के चार पदों पर 16 ने किया नामांकन
Thu, 02 Oct 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 02 Oct 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। ग्राम पंचायत के प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्यों के खाली पदाें पर उप चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन शनिवार को कुल 30 पर्चे दाखिल किए गए। इसमें प्रधान पद के चार पदों पर 16 और वार्ड सदस्य के लिए 14 पर्चे भरे गए, जबकि बीडीसी के एक और तीस वार्ड सदस्य पर किसी ने नामांकन नहीं किया। मतदान 19 फरवरी और मतगणना 21 फरवरी को होगी।
जिले में तीन विकास खंडों में चार ग्राम प्रधान और एक बीडीसी की मृत्यु के बाद पद खाली चल रहा है। इसके अलावा ग्राम पंचायत के सदस्य का 44 पद भी खाली है। पथरदेवा ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मेंदीपट्टी के प्रधान गिरजा लाल श्रीवास्तव, बनकटा ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोहनपुर की प्रधान चंद्रदेई देवी व प्रतापपुर छपरा के प्रधान अजीत सिंह व रामपुर कारखाना ब्लाक क्षेत्र के सहबाजपुर की प्रधान गायत्री देवी तथा गोविंदपुर क्षेत्र के बीडीसी सरवन की आकस्मिक मौत हो गई थी।
इसके अलावा विकास खंड क्षेत्र गौबाजार, तरकुलवा, देवरिया सदर, देसही देवरिया, पथरदेवा, बनकटा, भटनी, भलुअनी, भागलपुर, भाटपाररानी, रामपुर कारखाना, लार में ग्राम पंचायत सदस्य पद के 44 खाली पदों पर उपचुनाव होना है। इसमें बनकटा, गौरीबाजार, पथरदेवा, देसही देवरिया में तीन-तीन, भटनी व रामपुर कारखाना में एक-एक पर्चे दाखिल किए गए। बघौचघाट संवाद के अनुसार, विकास खंड पथरदेवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मेंदीपट्टी में प्रधान पद के लिए तीन पर्चे दाखिल किए गए। इसमें उपेंद्र और पंकज शामिल हैं। उपेंद्र ने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया है, जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के लिए खैराट, मेहाहरहंगपुर, लोहरौली से एक-एक पर्चा भरा गया है।