फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   16 found corona positive

विदेश से लौटे परिवार के चार सदस्यों समेत 16 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Fri, 07 Jan 2022 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
16 found corona positive
विदेश से लौटे परिवार के चार सदस्यों समेत 16 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
विज्ञापन

देवरिया। कोरोना का संक्रमण तेजी से पांव पसारने लगा है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में सोलह नए केस मिले हैं। इनमें विदेश से लौटे शहर के एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैैं। इतनी संख्या में मरीज मिलने से स्वास्थ्य महकमा में हड़कंप हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है।
कोरोना की रफ्तार अचानक तेल हो गई है। इसे लेकर प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की चौकसी बढ़ गई है। तीसरी लहर की संभावना मद्देनजर होश उड़े हुए हैं। विदेश और महानगरों से जनपद में आने वाले लोगों की जांच कराने का कार्य तेज कर दिया गया है। वहीं एमसीएच विंग में मरीजों के इलाज की व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को आई रिपोर्ट में शहर के चार लोगों सहित सोलह लोगों के संक्रमित मिलने पर जिम्मेदारों में खलबली है। शहर के स्टेशन रोड स्थित एक परिवार के चार सदस्य नेपाल गए थे। दो जनवरी को घर लौटे। उसमें दो पुरुष व दो महिलाएं शामिल हैं। इसी तरह विदेश से आए भलुअनी ब्लाक के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह पंद्रह दिसंबर को दुबई से आए थे। परिवार में 15 लोग हैं। विकास खंड बैतालपुर क्षेत्र के एक गांव का युवक संक्रमित मिला है। वह भी दो जनवरी को दुबई से आया था। उसके परिवार में आठ सदस्य हैं। दुबई से आया इसी ब्लाक का एक व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उसके परिवार में पांच सदस्य हैं। रुद्रपुर ब्लाक का एक युवक तीस दिसंबर को अबू धावी से आया, जो संक्रमित मिला है। उसके परिवार में चार लोग हैं। वहीं गौरीबाजार ब्लाक क्षेत्र का एक व्यक्ति इलाज कराने के लिए एम्स गोरखपुर गया, जहां जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वह घर पर हैं और परिवार में तीन सदस्य हैं। इसी तरह बरहज ब्लाक का एक युवक पॉजिटिव मिला। वह गोरखपुर में खोराबार स्थित मकान में क्वारंटीन हैं। तरकुलवा ब्लाक के एक गांव का युवक इलाज कराने तीन जनवरी को केजीएमयू गया। वहां जांच में पॉजिटिव मिला। वह बीमार होने के कारण छह माह से घर पर है। सलेमपुर ब्लाक की एक महिला भी पॉजिटिव मिली है। वहीं भटनी ब्लाक क्षेत्र के एक व्यक्ति इलाज के लिए लखनऊ स्थित अस्पताल में पहुंचे, जहां जांच में संक्रमित मिले। सदर ब्लाक का एक व्यक्ति इलाज कराने गोरखपुर गया, जांच में पॉजिटिव पाया गया। बरहज क्षेत्र की एक युवती गोरखपुर में रहकर पढ़ाई करती है। दिल्ली से लौटने पर वह पॉजिटिव मिली। भाटपाररानी ब्लाक का एक व्यक्ति की तबीयत खराब होने पर जांच कराई तो संक्रमित मिला। घर पर है। इससे पहले 28 व 29 दिसंबर को एक-एक, एक व दो जनवरी को पांच-पांच, तीन जनवरी को एक, चार जनवरी को पांच व छह जनवरी को छह-छह केस मिल चुके हैं। सर्विलांस टीम पॉजिटिव लोगों से संपर्क कर उनकी केस हिस्ट्री तैयार करने में जुट गई है। वहीं कांटेक्ट ट्रेसिंग का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। साथ ही सैंपलिंग के लिए संबंधित प्रभारी चिकित्साधिकारी को सूचना दी गई है। स्कूल-कॉलेजों में वैक्सीनेशन का कार्य तेज कर दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में इतने हुए हैं संक्रमित
देवरिया। जनपद में कोरोना संक्रमण फैल रहा है। अब तक कुल 20277 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। वहीं 20010 लोग ठीक हो चुके हैं। होम आइसोलेशन 42 लोगों का इलाज चल रहा है।
एक महिला की एंटीजन रिपोर्ट आई पॉजिटिव
देवरिया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए जांच बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल में रूटीन चेकअप कराने आई एक गर्भवती की डॉक्टरों ने एंटीजन जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद जिला अस्पताल में महिला की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिया गया और जांच काउंटर से ही उसे दवा की किट उपलब्ध कराई गई।
कम्युुनिटी हेल्थ आफिसरों का होगा प्रशिक्षण
देवरिया। कोविड संक्रमण को देखते हुए कम्युनिटी हेल्थ आफिसरों को प्रशिक्षित करने की कवायद शुरू कर दी गई है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय के निर्देश पर डॉ. विपिन रंजन की देखरेख में दो दिवसीय प्रशिक्षण होगा। इसमें डॉ. रंजन के अलावा बीएसएल टू लैब के नान मेडिकल साइंटिस्ट डॉ. पुष्पंक वत्स, डॉ. सौम्या पांडेय द्वारा जनपद के सोलह ब्लाकों में तैनात 117 कम्युनिटी हेल्थ आफिसर (सीएचओ) को ऑन लाइन कोविड सैंपलिग, मैनेजमेंट, इंफेक्शन प्रिवेंशन एंड कंट्रोल की ट्रेनिंग दी जाएगी।

जिले में कोविड संक्रमण को रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। संभावित लोगों की हर रोज जांच कराई जा रही है। शुक्रवार को 2888 लोगों की जांच कराई गई, जिसमें 1191 एंटीजन, 1697 आरटीपीसीआर शामिल हैं। जिले में 16 पॉजिटिव मिले हैं। एक्टिव केस 45 हैं। पॉजिटिव केस के सापेक्ष 425657 लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई गई। -डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed