फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   16 animal released, smuggler arrsted

पकहां के रास्ते बिहार भेजे जा रहे 16 पशु मुक्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Wed, 02 Feb 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
16 animal released, smuggler arrsted
पकहां के रास्ते बिहार भेजे जा रहे 16 पशु मुक्त, एक तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

बघौचघाट। पकहां के रास्ते बिहार जा रहे दो पिकअप से पुलिस ने 16 पशुओं को मुक्त करा दिया। साथ ही तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद पशुओं में 13 बछड़े और तीन गायें हैं। बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

तस्कर बिहार सीमा में प्रवेश करने की तैयारी कर रहे थे। गश्त कर ही पुलिस ने इन्हें पकहां पुल के पास रोक दिया। पूछताछ करने पर भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर ने अपना नाम रियाजुल निवासी ग्राम जंगल बिहुली, थाना पीपीगंज गोरखपुर बताया है। उसके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम तथा आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। बरामद पशुओं को पशुपालको की सुपुर्दगी में देने की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed