फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   15personals found absent in inspection of cdo

सीडीओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 15 अधिकारी-कर्मचारी

Tue, 21 Sep 2021 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
15personals found absent in inspection of cdo
सीडीओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 15 अधिकारी-कर्मचारी
विज्ञापन

देवरिया। सीडीओ रवींद्र कुमार ने मंगलवार को विकास भवन स्थित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान 15 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित कर्मियों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया। कार्यालय की साफ-सफाई एवं आलमारी में बेतरतीब रखी गई पत्रावलियों पर सीडीओ ने फटकार लगाई।

सुबह 10.30 बजे सीडीओ जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी के कार्यालय के सामान्य कक्ष में रखी आलमारी का निरीक्षण किया। न तो पटल सहायक का नाम अंकित मिला है और न ही पत्रावलियों का विवरण। जबकि सीडीओ ने इस संबंध में 18 अगस्त के निरीक्षण में निर्देश जारी किया था। विभिन्न बैठकों के माध्यम से भी निर्देशित किया था। सीडीओ ने विकास भवन के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि वे अपने कार्यालयों के विभिन्न पटलों की आलमारियों में रखी पत्रावलियां ठीक कराते हुए आलमारी पर चस्पा कराएं। भविष्य में विकास भवन के विभिन्न अनुभागों का आकस्मिक निरीक्षण के उपरांत यदि ऐसी कमियां मिलीं, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण में तृतीय तल पर स्थापित शौचालय में गंदगी मिली। बिजली की वायरिंग उखड़ी हुई है। उन्होंने डीडीओ को साफ-सफाई एवं वायरिंग ठीक कराने को कहा। अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों में कार्यालय जिला ग्राम्य विकास अभिकरण से रगवत उल्लाह खां, उपायुक्त श्रम रोजगार से अजय सिंह एकाउंटेंट, अशोक भारती, आरईडी से रामअवध यादव, सहायक अभियंता महेश्वर चौबे, कार्यालय सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई से पंकज राय, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, अनिल कुमार राय, राजन विश्वकर्मा, कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी से बीरबली प्रसाद, सूरज कुमार कन्नौजिया, देवेंद्र कुमार सिंह, कार्यालय जिला कृषि अधिकारी से धीरेंद्र कुमार सिंह, अरविंद चौहान, कार्यालय मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से सत्यप्रकाश गौतम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed