{"_id":"5d092f4f8ebc3e6908401c35","slug":"1560883009711-deoria-news111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास शहरी की जांच के लिए नामित हुए 11 अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास शहरी की जांच के लिए नामित हुए 11 अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 अफसर करेंगे शहरी आवास के लाभार्थियों का सत्यापन
निकायवार सौंपेंगे रिपोर्ट, अब तक स्वीकृत 16 हजार आवासों की होगी जांच
लाभार्थियों से धन वसूली की शिकायत पर डीएम ने सौंपी जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में धनउगाही करने वालों की अब खैर नहीं है। लाभार्थियों की ओर से मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए डीएम अमित किशोर ने 11 अधिकारियों को निकायवार लाभार्थियों के सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी है। अधिकारी पहले से बने आवास व निर्माणाधीन आवासों के लाभार्थियों से मिलकर आवंटन प्रक्रिया की जानकारी लेंगे।
अपात्रों व बिचौलियों, दलालों को चिह्नित कर उनपर कार्रवाई की जाएगी। पीओ डूडा प्रमोद कुमार यादव ने जिले के सभी निकायों में अब तक स्वीकृत करीब 16 हजार पीएम आवास के लाभार्थियों की सूची संबंधित अधिकारियों को सौंप दी है। नगर पालिका परिषद देवरिया में डीसी मनरेगा, नगर पंचायत सलेमपुर में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, गौरीबाजार में पीडी डीआरडीए, गौरा बरहज में एसडीएम बरहज, रुद्रपुर में जिला कृषि अधिकारी, लार में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, भटनी में समाज कल्याण अधिकारी, मझौलीराज में एक्सईएन आरईडी, भाटपाररानी में जिला कार्यक्रम अधिकारी, रामपुर कारखाना में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी व बरियारपुर नगर पंचायत में जांच की जिम्मेदारी जिला प्रोबेशन अधिकारी को सौंपी गई है।