{"_id":"5d0529758ebc3e5fc13588ae","slug":"15606193707-deoria-news31","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित जलापूर्ति पर भड़के सभासद, जेई को पिलाया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित जलापूर्ति पर भड़के सभासद, जेई को पिलाया पानी
विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में अपनी बात रखते सभासद दिनेश शुक्ला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। शहर में जलकल की ओर से की जा रही दूषित जलापूर्ति पर नगर पालिका बोर्ड की बैठक में खूब हंगामा हुआ। दूषित जलापूर्ति की शिकायत को जेई ने खारिज किया तो भड़के सभासदों ने जलकल का पानी पीने को कहा। काफी देर तक चले हंगामे के बाद चेयरमैन अलका सिंह ने आश्वासन देकर सभासदों को शांत कराया। बोर्ड की बैठक में प्रस्तावों पर सहमति बनी। वर्ष 2019-20 के लिए 99.36 करोड़ का बजट पास किया गया। पं. दीनदयाल सभागार में दोपहर 12 बजे से शुरू हुई बैठक में पिछली कार्यवाही की पुष्टि के बाद चेयरमैन ने पांच हजार एलईडी लाइट व दो जनरेटर का प्रस्ताव नगर विकास मंत्री को भेजने की जानकारी दी। सभासद अजय गुप्ता ने पेयजल मुद्दे को उठाया तो सदन के सभी सदस्यों ने मेज थप-थपाकर उनका समर्थन किया। उनका कहना था कि जलकल की पाइप आए दिन फट जा रही है। मोहल्लों में दूषित पानी पहुंच रहा है। इसके सेवन से बीमारी का खतरा है। बैठक में मौजूद जलकल के जेई अमरेंद्र प्रताप सिंह ने इससे इन्कार किया। भड़के सभासदों ने मौके पर ही बोतल में जलकल का पानी मंगवाया। जेई को पानी देकर पीने को कहा। शुरुआती ना-नुकूर के बाद जेई ने पानी पीया। मामला तूल पकड़ता देख चेयरमैन ने हस्तक्षेप करते हुए सभासदों की शिकायत को दूर कराने की बात कही। चकियवां वार्ड नंबर छह के सदस्य दिनेश शुक्ला ने पशु बंदी गृह, भूमि की बिक्री, नामांतरण शुल्क, विज्ञापन कर, ब्याज से प्राप्त आय, कान्हा योजना आदि मदों से आय-व्यय का लेखा-जोखा मांगा। साथ ही पालिका की विभिन्न योजनाओं में अवशेष धनराशि का विवरण बैंकवार सार्वजनिक करने को कहा। लेखाकार के गोलमटोल जवाब देने पर वह संतुष्ट नहीं हुए तो अध्यक्ष ने उन्हें मंगलवार तक पूरा विवरण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। बैठक में आम लोगों की सहूलियत के लिए नगर पालिका परिसर में सहायता केंद्र बनाने व ई-रिक्शा चालकों को कर के दायरे में लाकर पालिका की आय बढ़ाने का सुझाव दिया गया। जलकल परिसर में सभासदों के लिए कक्ष बनाने की मांग की।
99.36 करोड़ की आय करेगा नगर पालिका
बैठक में वर्ष 2019-20 के लिए अनुमानित बजट प्रस्तुत किया गया। ईओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि वर्ष 2018-19 में 98 करोड़ 66 हजार रुपये का अनुमानित आय का प्रावधान किया गया था, जिसके सापेक्ष 35 करोड़ 74 लाख रुपये की वास्तविक आय हुई। विभिन्न कार्यों में 36 करोड़ 60 लाख रुपये व्यय किए गए। वर्ष 2019-20 में विभिन्न मदों से 99 करोड़ 36 लाख 55 हजार रुपये की आय संभावित है। इसमें से 99 करोड़ 33 हजार रुपये व्यय होंगे। कुल खर्च के बाद 3.55 लाख शेष बचने की उम्मीद जताई गई।
राष्ट्रगान का किया अपमान
बजट बैठक में शामिल कुछ सभासदों ने राष्ट्रगान का अपमान कर दिया। चर्चा समाप्त होते ही अधिकारी व सदस्यगण राष्ट्रगान के लिए अपनी जगह पर खड़े हुए, तभी चार से पांच सभासद बाहर निकलने लगे। कई लोगों उन्हें राष्ट्रगान गाकर जाने को कहा लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन
यह भी रहे मौजूद
ईओ सत्यप्रकाश सिंह, जलकल अभियंता अमरेंद्र प्रताप सिंह, निर्माण खंड के जेई रमेश कुमार, सफाई निरीक्षक राजीव शुक्ला, डीपीएम अनमोल रत्न सिंह, अमृता राय, काशी पांडेय, राकेश कुमार, शिवप्रताप, सभासद अजय सिंह, इसरावती देवी, रीमा देवी, श्यामसुंदर, सुमित गुप्ता, गोविंद चौरसिया, अमित मिश्रा, चंद्रशेखर, आरती, गीता, बेबी शाही, सेराज अहमद, आशुतोष, विनय सिंह, अनूप पांडेय, आशीष गुप्ता, रजनी जायसवाल, हुस्न आरा, राबिया खातून, ऋषि कुमार यादव, धर्मेंद्र सिंह, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।