{"_id":"5d03d4318ebc3e61e90b9435","slug":"156053200619-deoria-news196","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस खोजती रही, तीन आरोपियों ने कोर्ट में कर दिया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस खोजती रही, तीन आरोपियों ने कोर्ट में कर दिया सरेंडर
विज्ञापन
court order
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। छात्र रंजीत सिंह की हत्या के आरोपियों को पुलिस इधर-उधर खोजती रही और शुक्रवार को तीन आरोपियों ने किशोर न्यायालय में समर्पण कर दिए। आवश्यक कार्रवाई पूण कर तीनों को बाल सुधार गृह गोरखपुर भेज दिया गया। अभी एक आरोपी फरार चल रहा है।
खुखुंदू थानाक्षेत्र के बंजरिया शुक्ल गांव निवासी विजय प्रताप सिंह का बेटा रंजीत सिंह 17 आठ जून की सुबह सदर कोतवाली के मालीबारी गांव में कोचिंग सेंटर में पढने आया था। यहां सीट पर बैठने के विवाद में खार खाए सदर कोतवाली के अहिल्यापुर गांव के पांच छात्रों ने उसकी पिटाई के बाद बाइक चढ़ा दिया। इससे रंजीत की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। सोमवार को उसे न्यायालय ने बाल सुधार गृह गोरखपुर भेजा था। शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें उनके छिपने के हर संभावित ठिकानों पर छापेमारी करती रही। बिहार में पुलिस ने उनकी खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। पुलिस ने परिवार के कुछ सदस्यों को हिरासत में लिया था। इसके बाद भी सफलता नहीं मिली। शुक्रवार को तीन आरोपियों ने किशोर न्यायालय में सरेंडर कर दिया। जज आनंद प्रिय गौतम ने तीनों को बाल सुधार गृह भेज दिया है। हत्याकांड के पांच नामजद आरोपियों में से चार बाल सुधार गृह भेजे जा चुके हैं। एक और की तलाश में कोतवाली पुलिस लगी हुई है।