{"_id":"5d03d4278ebc3e5cb56addb0","slug":"15605319962-deoria-news191","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान को उमड़े महादानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान को उमड़े महादानी
विज्ञापन
अमर उजाला के तरफ से आयोजित रक्तदान शिविर में सीएमओ ने रक्तदान करने वाले लोगो को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। रक्तदान कर दूसरों की जिंदगी बचाने का संकल्प लेकर शुक्रवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पर महादानियों की फौज उमड़ी। बढ़-चढ़कर रक्तदान में हिस्सा लेते हुए न सिर्फ अपना रक्तदान किया, बल्कि दूसरों में भी प्रेरणा जगाई। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ के बैनर तले आयोजित इस कैंप में कुल 64 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। कई अन्य लोगों ने जरूरत के वक्त बुलावे पर रक्त देने के लिए भी रजिस्ट्रेशन कराया।
सुबह नौ बजे से शुरू हुए कैंप में रक्तदाताओं का उत्साह चरम रहा। एडीएम वित्त उमेश कुमार मंगला ने फीता काटकर कैंप का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अपना रक्त देकर दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए यहां के लोगों की ललक सराहनीय है। रक्तदान के प्रति लोगों में प्रेरणा जगाने के लिए ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की पहल भी अनुकरणीय है। ऐसे आयोजनों से ही ग्रामीण क्षेत्र में लोगों के मन में बनी भ्रांतियां टूटेंगी और वह रक्तदान से जुड़ेंगे। रक्त के अभाव में फिर किसी की जान नहीं जाएगी। सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार चौधरी ने ‘अमर उजाला’ सिर्फ समाचार और सूचनाएं देने तक ही नहीं, सामाजिक सरोकारों के प्रति भी सजग है। शिविर में प्रभारी सीएमएस डॉ. केसी राय, एसीएमओ डॉ. संजय चंद, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एससी सिंह, रामेश्वर पांडेय, घनश्याम पांडेय, रमाकांत, धूपेंद्र राव, तेजभान प्रसाद, रवि, सुबोध चंद्र पांडेय, केके सिन्हा, 52वीं यूपी बटालियन के वरिष्ठ सहायक पुनीत शाही, अंबिकेश पांडेय, रामदास मिश्र, सत्यप्रकाश मणि, सौरभ श्रीवास्तव, सयुस नेता धर्मवीर गुप्ता आदि मौजूद रहे। शिविर में एनसीसी कैडेट, संत निरंकारी मंडल व रोटरी क्लब के उपेंद्र शाही ने भी योगदान रहा।
इन्होंने किया रक्तदान
शिविर में प्रमुख रुप से सीमा सोनी, हिमांशु सिंह, मनोज मिश्र, सुधीर सिंह, बृजकिशोर यादव, सुशील सिंह, विनय तिवारी, आशुतोष श्रीवास्तव समीर, बलवंत कुशवाहा, उपेंद्र तिवारी, मुन्ना राय, रणविजय सिंह, विनय राय, आलोक महादेव, सचिन मणि, आनंद यादव, आमिर अंसारी, सत्येंद्र चौरसिया, सुमित पांडेय, नीलम पांडेय, लोकेश शरण तिवारी, पवन पाठक, पवन सिंह, शशांक शेखर, राजेश कुमार, डॉ. शमी अख्तर, रितेश कुमार, प्रशांत मणि, मुकेश यादव, राजेश चौरसिया, सन्नी गौड़, आकाश सिंह, अनूप कुमार लाडिया, दुर्गा प्रसाद पांडेय, रामनयन यादव, प्रिंस कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार, अरुण कुमार, अमरनाथ ठाकुर, आलोक मिश्र, रणजीत मिश्र आदि ने रक्तदान किया।