{"_id":"5d028958bdec226de040b9ed","slug":"15604473093-deoria-news92","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीथिन जब्त करने गई टीम पर दुकानदारों ने फेंका टमाटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीथिन जब्त करने गई टीम पर दुकानदारों ने फेंका टमाटर
विज्ञापन
नगर पालिका की टीम ने सब्जी मंडी में पॉलिथीन के खिलाफ चलाया अभियान पुलिस के सामने दुकानदार और व्यपारियो के बीच हुआ नोंक झोंक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। रोक के बावजूद पॉलीथिन बेच रहे दुकानदारों पर कार्रवाई के लिए पहुंची नगर पालिका की टीम को कड़ा प्रतिरोध झेलना पड़ा। कार्रवाई पर एतराज जताते हुए दुकानदार टीम से उलझ गए। सब्जी मंडी में तो कुछ शरारती तत्वों ने टमाटर फेंके। इससे अफरातफरी की स्थिति मच गई। पुलिस की मौजूदगी में घंटे भर चले अभियान के दौरान आठ दुकानों से भारी मात्रा में पॉलीथिन जब्त करते हुए 13 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। सलेमपुर और भटनी में भी पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चला।
देवरिया नगर पालिका ईओ सत्यप्रकाश सिंह के नेतृत्व में गुरुवार की शाम टीम ने मालवीय रोड, नई बाजार, कोतवाली रोड, मोतीलाल रोड स्थित दुकानों की जांच की। पॉलीथिन में सामान बेच रहे दुकानदारों पर कार्रवाई शुरू की गई तो वह दुकानदार भड़क उठे। उनकी दलील थी कि बिना फैक्ट्रियों पर कार्रवाई किए, सिर्फ दुकानदारों को निशाना क्यों बनाया जा रहा। पहले फैक्ट्री बंद कराएं, फिर उन पर कार्रवाई करें। जुर्माना वसूलने का भी विरोध किया। कुछ ही देर में दुकानदारों के समर्थन में लोगों की भीड़ जुट गई। टीम यहां से आगे बढ़ते हुए सब्जी मंडी पहुंची तो यहां भी उसे विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद शरारती तत्वों ने टमाटर फेंक कर विरोध प्रदर्शित किया। चौतरफा विरोध के चलते टीम महज आठ दुकानों से पॉलीथिन व थर्माकोल सामग्री जब्त करने में कामयाब हो पाई। 13 हजार एक सौ रुपये जुर्माना वसूल किया गया। टीम में डीपीएम अनमोल रत्न सिंह, आरआई दीपक त्रिपाठी, अमूता राय, राजेश पांडेय, सफाई निरीक्षक राजीव शुक्ला, आशुतोष शुक्ला, काशी पांडेय आदि शामिल रहे। ईओ अंकिता सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने सलेमपुर नगर सब्जी मंडी, मच्छरीहट्टा, मेनरोड की दुकानों में छापामारी की गई। 14 दुकानों से सात हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। टीम में विजय श्रीवास्तव, अंजनी सिंह, जयप्रकाश सिंह, अनुपम मिश्र, अंकित, रंजित आदि शामिल रहे। भटनी नगर में एसडीएम संजीव कुमार यादव व ईओ वीरेंद्र यादव की मौजूदगी में पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया गया। दो दो दुकानों से मिलाकर 30 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया।