{"_id":"5d028954bdec226db96ae7cb","slug":"15604473061-deoria-news98","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्का जाम....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्का जाम....
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भलुअनी में व्यापारियों ने किया चक्का जाम
बैंक प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने की कर रहे थे मांग
आधे घंटे तक जाम रहा बरहज-देवरिया मार्ग
अमर उजाला ब्यूरो
भलुअनी। स्थानीय व्यापार मंडल की अगुवाई में दुकानदारों ने गुरुवार को अपने प्रतिष्ठानें बंद कर सड़क जाम कर दिया। बुधवार को आए आंधी-तूफान में सोलर प्लेट गिरने से चाय विक्रेता के बेटे की मौत से आहत दुकानदार बैंक प्रबंधन पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे तहसीलदार को मांगपत्र देकर करीब आधे घंटे बाद जाम समाप्त किया।
गुरुवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे शिवधरिया मार्ग के व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर सड़क पर आ गए। उनके समर्थन में कस्बे के अन्य व्यापारी भी पहुंच गए। सभी ने मुख्य चौराहे पर बरहज-देवरिया मार्ग को जाम कर दिया। दोनों तरह वाहनों की लंबी कतार लग गई। व्यापारियों का कहना था कि सेंट्रल बैंक की शाखा के ऊपर सोलर प्लेट लापरवाही पूर्वक लगाया गया था। इस कारण तेज हवा में प्लेट गिर गया। इसकी चपेट में आने से चाय विक्रेता हरीलाल के पुत्र शुभम मद्धेशिया की मौत हो गई। बैंक प्रबंधन की लापरवाही पर कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जाए। सूचना पर थानाध्यक्ष अश्वनी तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस के काफी मान-मनौव्वल के बाद भी व्यापारी अपनी मांग पर अडिग थे। सूचना पर तहसीलदार योगेंद्र प्रसाद भी पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। उनका मांगपत्र लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय वर्मा, दिनेश गुप्त, शौर्य प्रताप सिंह, भगवान दास, पिंटू मद्देशिया, किशन विश्वकर्मा, रमेंद्र प्रताप सिंह, संजय, संतोष, सुनील, श्रवण चौरसिया आदि उपस्थित रहे।