फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश के हत्या की चहुंओर निंदा

यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश के हत्या की चहुंओर निंदा

Thu, 13 Jun 2019 11:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश के हत्या की चहुंओर निंदा
सड़क पर उतरी सपा, फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
विज्ञापन


यूपी बार कौंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या पर जताया आक्रोश
सयुस ने प्रदर्शन कर कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। यूपी बार कौंसिल की नवनिर्वाचित अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या की अधिवक्ता समाज सहित विभिन्न दलों ने निंदा की है। सयुस कार्यकर्ताओं ने पोस्टमार्टम चौराहे पर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला जलाया। घटना के लिए प्रदेश की खराब कानून-व्यवस्था को जिम्मेदार बताते हुए सीबीआई जांच मांग की। उधर, अधिवक्ताओं ने घटना के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रखकर शोक जताया।
प्रदर्शन के बाद सपा नेता विजय रावत ने कहा कि पूरा प्रदेश अराजकता की आग में जल रहा है। हत्याएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि अब प्रदेश में कानून की रक्षा करने वाले ही सुरक्षित नहीं हैं। इसके विरोध में सयुस कार्यकर्ता शुक्रवार को कचहरी परिसर में शांतिपूर्ण धरना देंगे। इस दौरान मनोज यादव, इंदल यादव, हरिकेवल यादव, कमलेश, आकाश सिंह, विरेंद्र प्रताप, सचिन खरवार, नरेंद्र मोहन, कृष्णानंद यादव, हरिओम आदि शामिल रहे। सपा अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट दिव्यांश पति त्रिपाठी ने इस घटना के विरोध में गुरुवार को राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा। उन्होंने कहा कि संगठन राज्यपाल से दरवेश सिंह यादव के आश्रितों को एक करोड़ की धनराशि देने, उन्हें सुरक्षा प्रदान करने तथा घटना की सीबीआई से जांच कराने का आदेश देने की मांग करता है। कचहरी चौराहा स्थित सपा कार्यालय पर दरवेश की हत्या पर शोक जताया गया। जिला उपाध्यक्ष उमेश नारायण शाही ने कहा कि चुनाव के बाद प्रदेश में सपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों की हत्याएं की जा रही है। इस सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। श्रद्धांजलि सभा में राजवंशी राजभर, राजेंद्र प्रसाद, अशोक यादव, अर्जुन यादव, देवेंद्र भारती, अनिल यादव, डॉ.बलिराम, बिक्कू यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने जताया शोक, कार्य से रहे विरत
देवरिया टैक्स बार एसोसिएशन ने गुरुवार को व्यवसायिक व कार्यालय कार्य से विरत रहते हुए शोकसभा आयोजित कर घटना पर दुख जताया। अध्यक्ष एलपी जायसवाल, महासचिव कासिम मेंहदी ने कहा कि यूपी बार कौंसिल की नवनिर्वाचित अध्यक्ष दरवेश सिंह यादव की निर्मम हत्या से अधिवक्ता समाज मर्माहत है। दुख की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिवार को सहनशक्ति प्रदान करें। समाजवादी अधिवक्ता सभा ने दीवानी कचहरी में प्रदेश सचिव कृष्ण मोहन यादव के नेतृत्व में शोकसभा की। उन्होंने कहा कि घटना से पूरे प्रदेश के अधिवक्ता में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दौरान भोज प्रसाद कुशवाहा, पंचानन मिश्रा, अर्जुन यादव, सुभाष, ब्रजभूषण, जगदीश, सत्येंद्र तिवारी, अखिलेश उपाध्याय, महेश, अजय गुप्ता, रणजीत यादव, अमरजीत सहित अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बार कौंसिल के अध्यक्ष के हत्या पर जताया दुख
सलेमपुर। उत्तर प्रदेश बार कौंसिल की नवनिर्वाचित अध्यक्ष दरवेश यादव की दर्दनाक हत्या से बार संघ सलेमपुर के सभी अधिवक्ता स्तब्ध व मर्माहत हैं। गुरुवार को घटना की घोर निंदा और भर्त्सना की है। मृतक की आत्मा की शांति के लिए एक शोक सभा आयोजित हुई। जिसमें अधिवक्ताओं ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed